फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेट्रो का ट्रायल सीएम अखिलेश की बचकानी जिद: मायावती

Sat, 03 Dec 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
mayawati speaks on metro trial.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार पर आधी-अधूरी और कागजी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने का आरोप लगाया है। कहा कि सस्ती लोकप्रियता व अपने नाम का पत्थर लगाने के लिए ट्रायल रन खुद शुरू करने की बचकानी जिद को मुख्यमंत्री ने पूरा कर लिया।

mayawati speaks on metro trial.

मायावती ने कहा, अच्छा होता कि वे थोड़े दिन और इंतजार कर लेते। 26 मार्च 2017 को मेट्रो रेल का औपचारिक संचालन शुरू होता, तब इसका उद्घाटन करते। लगता है, उन्हें यह विश्वास हो गया है कि वह अब सत्ता में नहीं लौटने वाले। इसलिए यह सरकार उतावलापन दिखा रही है।

mayawati speaks on metro trial.

उन्होंने कहा, लखनऊ से पहले नोएडा व गाजियाबाद में भी मेट्रो रेल शुरू की जा चुकी है। उस समय सब कुछ परंपरा के अनुसार शालीनता से किया गया था। लखनऊ की महत्वपूर्ण मेट्रो रेल परियोजना बसपा सरकार ने 2008 में शुरू की थी। डीएमआरसी और एलडीए के बीच अनुबंध हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati speaks on metro trial.

इसका सरकारी गजट टेक्निकल सर्वे जुलाई 2008 में हुआ और अक्तूबर 2008 में एलडीए ने इस परियोजना की कार्य योजना को स्वीकृति दी। जुलाई 2011 में इसकी डीपीआर केंद्र सरकार को भेज दी गई थी। यानी लखनऊ मेट्रो के लिए तमाम बुनियादी काम बसपा सरकार में पूरे हो गए थे।

विज्ञापन
mayawati speaks on metro trial.

आर्थिक फैसलों की कराएंगे जांच
मायावती ने कहा, मुख्यमंत्री ने नियम-कानून ताक पर रख मनमाने ढंग से सरकार चलाई है। शासन-प्रशासन में अराजकता है। अगली सरकार में सपा शासन की अब तक नियुक्तियों के साथ-साथ जो भी बड़े आर्थिक फैसले हुए हैं, उनकी जांच कराई जाएगी। विदेशी कंपनियों से धन लेने के मामले में भाजपा व कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। दोनों ही दल धन्ना सेठों के धनबल पर अपनी पार्टी चलाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed