फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत बंद पर मायावती: दलितों से जुड़े मामलों में आगे भी होता रहेगा जबर्दस्त संघर्ष

Mon, 02 Apr 2018 09:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 02 Apr 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
mayawati says central government is responsible for bharat band.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है कि यदि केंद्र सरकार एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून के मामले में समय से कार्यवाही करती तो न तो भारत बंद की नौबत आती और न ही गैर आंदोलनकारी असामाजिक तत्वों को सरकारी लापरवाही के कारण आगजनी व हिंसा का मौका मिलता। उन्होंने दलितों से जुड़े मामलों में आगे भी इसी तरह का जबर्दस्त संघर्ष जारी रखने का एलान भी किया है।

mayawati says central government is responsible for bharat band.

मायावती ने यहां जारी एक बयान में भारत बंद को सफल करार देते हुए इसका स्वागत किया है और आंदोलनकारियों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र का पुनर्विचार याचिका दाखिल करना बहुत जरूरी था लेकिन यह केवल दिखावटी व गुमराह करने वाला नहीं होना चाहिए। इसे पहले वाले असली रूप में बहाल कराया जाना चाहिए।

mayawati says central government is responsible for bharat band.

उन्होंने हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि बीजेपी सरकारों को इसकी आंड़ में जुल्म-ज्यादती कर लोगों और ज्यादा भड़काने की जगह पूरी निष्पक्षता से काम कर मृतकों व घायलों की सहायता करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati says central government is responsible for bharat band.

बसपा अध्यक्ष ने कहा है कि वह संसद में नहीं है लेकिन संसद के बाहर की राजनीति व संघर्ष से नरेंद्र मोदी सरकार को घुटने टेकने पर वैसे ही मजबूर कर देंगी जैसे किसानों की जमीन अधिग्रहण के मामले में हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रमोशन में आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक राज्यसभा से पारित होने के बावजूद लोकसभा में लंबित पड़ा है और भाजपा के दलित सांसद व मंत्री तमाशाई बने बैठे हैं। उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में आरक्षण की मांग भी दुहराई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed