{"_id":"58823d6d4f1c1bc346eff082","slug":"mayawati-reacts-on-reservation-issue-raised-by-rss","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RSS की आरक्षण खत्म करने की मांग पर भड़की माया, कहा- कभी खत्म नहीं होने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RSS की आरक्षण खत्म करने की मांग पर भड़की माया, कहा- कभी खत्म नहीं होने देंगे
Sat, 21 Jan 2017 10:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 21 Jan 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 2
मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी चुनाव के ठीक पहले आरएसएस द्वारा केंद्र से आरक्षण खत्म करने की मांग करने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
उन्होंने कहा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि देश में दलितों व पिछड़ों को संविधान के तहत मिलने वाली आरक्षण की सुविधा को खत्म करने की बात कहना निंदनीय है। बसपा ऐसी किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी।
दरअसल, आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) में शुक्रवार आरक्षण पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अगर आरक्षण लंबे समय तक लागू रखा गया तो इससे अलगाववाद ही पैदा होगा, अब समय आ गया है कि सभी को बेहतर शिक्षा दी जाए और समान अधिकार की बाते हों। जिस पर मायावती ने प्रतिक्रिया दी।
ये बयान ऐसे समय में आया है जब यूपी चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और भाजपा के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के लिए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का बयान माना जाता है, जिसमें उन्होंने आरक्षण की समीक्षा करने की बात कही थी। अब यूपी चुनाव के पहले आरएसएस प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य के इस बयान से भाजपा विरोधियों को मौका मिल सकता है।
केंद्र की मोदी सरकार पर किए हमले
2 of 2
- फोटो : amar ujala
मायावती ने आरएसएस को संविधान व देशहित में जातिवादी मानसिकता बदलने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार आरएसएस के इशारे पर ही काम करती है, इसलिए दलितों-पिछड़ों को मिलने वाली सुविधाओं को खत्म करने की लगातार कोशिश करती रहती है, लेकिन बसपा उनकी ऐसी किसी भी सोच को कामयाब नहीं होने देगी।
ये बोले थे मनमोहन वैद्य
आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, आरएसएस का मानना है कि आरक्षण को और बढ़ाया गया, तो अलगाव पैदा होगा। आरक्षण की व्यवस्था अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए अलग संदर्भ में लागू की गई थी, क्योंकि उस समाज का पूर्व में शोषण हुआ। लेकिन अब इसे धार्मिक आरक्षण की ओर बढ़ाया जा रहा है। आरक्षण लम्बा चलेगा, तो अलगाववाद ही पैदा होगा।
उन्होंने कहा कि आरक्षण किसी भी समाज की लम्बी व्यवस्था नहीं रहा। अब समय आ गया है कि सभी को बेहतर शिक्षा दी जाए और समान अधिकार की बाते हों। उन्होंने कहा कि समिति का गठन कर आरक्षण की सही समीक्षा होनी चाहिए और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसके उपयोगी और प्रभाव को जनता के सामने लाने चाहिए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।