कभी अनुशासनप्रिय तो कभी जिद्दी, कुछ ऐसी हैं मायावती
आज बीएसपी बॉस मायावती का जन्मदिन है। इस मौके पर हम बता रहे हैं उनकी कुछ खूबियां जो उनकी पहचान हैं साथ में हैं कुछ कमियां भी...
कभी अनुशासनप्रिय तो कभी जिद्दी, कुछ ऐसी हैं मायावती
बसपा सुप्रीमो मायावती अनुशासन और कानून पसंद नेता के रूप में जानी जाती है। उनकी छवि ऐसे नेता की बन चुकी है जो अपनी भी पार्टी के सांसद और विधायक तक को गिरफ्तार करा सकती हैं। वह भले ही अपनी पार्टी में दबंग और आपराधिक छवि वालों को ले लें लेकिन इन पर काबू रखने वाली नेता के रूप में भी उनकी पहचान है।
कभी अनुशासनप्रिय तो कभी जिद्दी, कुछ ऐसी हैं मायावती
हाल ही में अतरौली सीट से बसपा प्रत्याशी संगीता चौधरी पर मायावती का गुस्सा उतरा। उन्होंने संगीता के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए टिकट काट दिया गया। बता दें कि संगीता का टिकट कटने की वज उनके स्तर से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया एक फोटो है। इस फोटो में वह पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पांव के पास बैठी हुई हैं और दोनों हाथों से पांव पकड़ रखे हैं।
कभी अनुशासनप्रिय तो कभी जिद्दी, कुछ ऐसी हैं मायावती
दूसरे दलों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह दलित मतदाताओं में सबसे ज्यादा मजबूत पकड़ रखने वाली नेता के रूप में जानी जाती है। खासतौर से जाटव समाज के बीच उनकी सबसे जबरदस्त पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि लोग उनकी पार्टी का टिकट पाने को भी लालायित रहते हैं।
कभी अनुशासनप्रिय तो कभी जिद्दी, कुछ ऐसी हैं मायावती
कड़क मिजाज नेता के रूप में पहचानी जाने वाली मायावती अफसरों पर भी अंकुश रखने में माहिर मानी जाती है। उनके नजदीक से नजदीक अफसरों का हाल यह रहता है कि मायावती जब मुख्यमंत्री होती हैं तो उनके सामने दायरे में रहकर ही बात करते हैं।