यूपी में कांग्रेस से गठबंधन होने पर विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने के सीएम अखिलेश यादव के दावे पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने पलटवार किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ये वास्तव में एक 'बबुआ' द्वारा कही गई 'बबुआ' जैसी बातें हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के मुखिया यूपी में विकास की बातें करते हैं, कानून-व्यवस्था में सुधार की बातें करते हैं। अगर उन्होंने काम किया होता तो सपा का शीर्ष नेतृत्व कांग्रेस से गठबंधन के लिए इतना उतावला न होता।
यूपी में 300 सीटें जीतना 'बबुआ' की बबुआ जैसी बातें हैं: मायावती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Dec 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन