फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मां का दबाया था गला...बिहार की लड़की और 85,000 की घड़ी', 14 लाख हारकर जान देने वाले यश को लेकर नया खुलासा

Sat, 20 Sep 2025 08:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 20 Sep 2025 08:58 AM IST
सार

ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद जान देने वाले छात्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। लखनऊ के छात्र याश को गुमराह कर बिहार की युवती भी रकम वसूल रही थी। जांच में सामने आया कि खाते से 400 से अधिक बार बिहार के छह खातों में रकम भेजी गई थी।

विज्ञापन
Lucknow yash suicide case girl also extorting money student suicide after losing ₹1.4 million in online game
Lucknow yash suicide - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन गेम में 14 लाख रुपये हारने के बाद यश के आत्महत्या करने की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इसमें सामने आया है कि ऑनलाइन गेम के बहाने बिहार के गिरोह की युवती भी यश को गुमराह कर रकम वसूल रही थी। उसका साथी भी छात्र के संपर्क में था। दोनों ने यश से कीमती सामान की खरीदारी कराई थी। यश यूपीआई से भुगतान करता था। पिता सुरेश यादव के बैंक खातों की जांच में सामने आया कि खाते से 400 से अधिक बार बिहार के छह खातों में रकम भेजी गई थी।

 
Lucknow yash suicide case girl also extorting money student suicide after losing ₹1.4 million in online game
यश का शव देख विलाप करतीं मां विमला देवी और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनमें से एक महिला के नाम से है। यूनियन बैंक की बिजनौर शाखा के मैनेजर से यश के पिता के खातों का ब्योरा मांगा गया है। मैनेजर ने मुंबई के हेड ऑफिस से इसकी अनुमति मांगी है। शाखा प्रबंधक ने अन्य खातों का विवरण भी उपलब्ध कराने की बात कही है।

 
Lucknow yash suicide case girl also extorting money student suicide after losing ₹1.4 million in online game
मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में यश का शव देख विलाप करतीं मां विमला देवी और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां का दबा दिया था गला
यश गिरोह के चंगुल में बुरी तरह फंस गया था। सुरेश ने बताया कि यश के मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की कोशिश की तो वह आक्रामक हो गया। एक बार तो मोबाइल फोन के लिए वह मां विमला का गला दबाने लगा था। फोन मिलने पर वह शांत हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow yash suicide case girl also extorting money student suicide after losing ₹1.4 million in online game
यश का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एप्पल की घड़ी भी खरीदी 
यश ने अगस्त में 85 हजार रुपये की एप्पल की घड़ी खरीदी थी। माना जा रहा है कि इसे गिरोह ने अपने लिए मंगवाया था।

 
विज्ञापन
Lucknow yash suicide case girl also extorting money student suicide after losing ₹1.4 million in online game
ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध लगाए सरकारः अजय राय
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार शाम यश के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अजय राय ने कहा, यश की मौत पीड़ादायक है। ऑनलाइन गेम ने परिवार को उजाड़ दिया। ऐसे कई बच्चे इसके चंगुल में आकर जान गवां चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऑनलाइन गेम पर प्रतिबंध नहीं लगा पा रही है। सरकार को सख्त कदम उठाकर इन्हें प्रतिबंधित करना चाहिए।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed