फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रायल के बाद बोलीं लखनऊ मेट्रो की पायलट, लोगों की खुशी देखकर लगा कि रो दूंगी

Sat, 03 Dec 2016 03:42 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Dec 2016 03:42 PM IST
विज्ञापन
lucknow metro women pilot share experience about trial run
प्राची और प्र‌त‌िभा - फोटो : amar ujala

‘मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलना या सांसद डिंपल यादव से ट्रेन की चाबी लेना जिंदगी का एक महत्वपूर्ण क्षण था। लेकिन, इससे भी ज्यादा दिल को छूने वाला वह पल था जब ट्रेन के ट्रेक पर आने के बाद छतों से लोगों को हाथ हिलाकर स्वागत करते देखा। उनकी आंखों में जो खुशी थी, वह भावुक कर देने वाली थी। वह स्वागत, वह खुशी हमेशा याद रहेगी।’

lucknow metro women pilot share experience about trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

यह लाइन उन दोनों महिला पायलटों के दिल से निकले वे शब्द हैं जोकि उन्होंने महसूस किए। शुक्रवार को मेट्रो भवन में मौजूद दोनों महिला पायलटों ने ट्रेन चलाने के समय अपने भावुक क्षणों को साझा किया। प्राची शर्मा का कहना था कि मुझे हमेशा याद रहेगा जब मैं ट्रेन लेकर ट्रेक पर ट्रांसपोर्टनगर से मवैया की तरफ जा रही थी। 

lucknow metro women pilot share experience about trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
ट्रेन की स्पीड उस समय 15-25 किमी. प्रति घंटा थी, लेकिन पूरे रास्ते लोगों का छतों पर खड़े होकर ट्रेन को देखकर खुश होना, उसकी फोटो खींचना, पायलटों को देखकर हाथ हिलाकर स्वागत करना। सब कुछ बहुत खास था। एक बारगी तो मुझे लगा कि मैं रो दूंगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknow metro women pilot share experience about trial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala
कुछ यही शब्द प्रतिभा के भी थे। प्रतिभा का कहना था कि शाम को परिवार के लोगों से बात हुई। उनको पूरी बात बताई। सब बहुत खुश हैं कि उनकी बेटी को लखनऊ की पहली ही ट्रेन चलाने का मौका मिला। प्राची और प्रतिभा 97 कंट्रोलर कम ट्रेन ऑपरेटर के उस बैच का हिस्सा हैं, जिसमें 19 लड़कियां हैं। उनकी क्षमता की वजह से इन लड़कियों को चुना गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed