फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'ससुराल में बेइज्जती और घाटा..', इस बात से परेशान थे शोभित; सुचिता ने मां को भी बताया; लखनऊ केस में खुलासा

Wed, 02 Jul 2025 01:16 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 02 Jul 2025 01:16 PM IST
सार

लखनऊ में परिवार के सामूहिक खुदकुशी मामले की छानबीन में सामने आया है कि शोभित कर्ज न चुका पाने से तनाव में थे। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है। इसके साथ ही ससुराल में बेइज्जती होने से परेशान थे।

विज्ञापन
Lucknow family suicide Shobhit also worried due to loss in business did not get any help insulted her
Lucknow family suicide - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में कर्ज तले दबे चौक के अशरफाबाद निवासी कपड़ा व्यापारी शोभित रस्तोगी (45) को व्यापार में भी घाटा हुआ था। उनके साथी कारोबारियों ने इसकी जानकारी दी है। कर्ज लेकर दुकान शुरू करने वाले शोभित मुनाफा न होने से परेशान थे। रविवार देर रात उन्होंने पत्नी सुचिता (43) और बेटी ख्याति (16) के साथ आत्महत्या कर ली थी। शोभित की राजाजीपुरम के ई ब्लॉक में जुगल फैशन पॉइंट के नाम से कपड़े की दुकान थी। 


एसीपी चौक राजकुमार सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में सामने आया है कि शोभित कर्ज न चुका पाने से तनाव में थे। सुसाइड नोट में भी इसका जिक्र है, जिसे फोरेंसिक टीम जांच के लिए ले गई है। लिखावट की भी जांच होगी।
Lucknow family suicide Shobhit also worried due to loss in business did not get any help insulted her
परिवार की खुदकुशी के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, पोस्टमार्टम के बाद शोभित के परिजन शव लेकर चले गए। तीनों शवों का एक साथ गुलाला घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शोभित के भाई शरद व शेखर ने मुखाग्नि दी। इस दौरान दोनों की आंखें नम रहीं।

 
Lucknow family suicide Shobhit also worried due to loss in business did not get any help insulted her
सुचिता का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुचिता ने मां को बताई थी परेशानी
कर्ज से परेशान होने पर शोभित की पत्नी सुचिता ने मां को फोन किया था। उन्होंने कई बार पूरी बात बताते हुए मदद करने के लिए कहा, लेकिन मायके वालों की ओर से कोई उनका हाल लेने नहीं आया। पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में शोभित और सुचिता ने आपबीती लिखी है। दोनों ने कई लोगों से मदद मांगी थी, पर किसी ने हाथ नहीं बंटाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow family suicide Shobhit also worried due to loss in business did not get any help insulted her
घर में जांच करते फोरेंसिक टीम के सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच के लिए भेजा गया हार्ट व विसरा
तीनों शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। इसमें महिला डॉक्टर भी शामिल रही। पैनल ने फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई। जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका बताई गई है। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा सुरक्षित रखा है, जिसे प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन
Lucknow family suicide Shobhit also worried due to loss in business did not get any help insulted her
घर में जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ससुराल की संपत्ति के लिए चल रही थी अनबन, साढ़ू व साली पर एफआईआर
चौक के अशरफाबाद में कपड़ा व्यापारी शोभित की आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। छानबीन में सामने आया है कि शोभित की ससुराल की संपत्ति को लेकर अनबन चल चल रही थी। इस मामले में शोभित के साढ़ू विवेक व उसकी पत्नी मुदिता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed