{"_id":"775cb87285fd32174cf2e2e35b8a6a80","slug":"lucknow-family-see-live-tiger-in-katarniyaghat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
Thu, 24 Dec 2015 05:52 PM IST
Updated Thu, 24 Dec 2015 05:52 PM IST
विज्ञापन
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में बाघ और तेंदुओं की एक झलक देखने की इच्छा सबके मन में होती है। लेकिन बहुत कम पर्यटकों को ही इक्का-दुक्का बाघ और तेंदुए दिखते हैं। पहली बार बुधवार सुबह लखनऊ से आए पर्यटकों को एक, दो नहीं बल्कि बाघों का पूरा कुनबा सामने से देखने का सौभाग्य मिला। इससे पर्यटक रोमांचित रहे।
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
2 of 5
बुधवार सुबह छह बजे के आसपास भ्रमण पर निकले लखनऊ से आए पर्यटक आरके सिंह, उनकी बेटी रिद्धिमा सिंह, जामवंत सिंह, सुशीला सिंह और राघवेंद्र सिंह को कतर्नियाघाट तटबंध पर बाघों का पूरा कुनबा दिख गया। दूरी महज 80 मीटर की थी।
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
3 of 5
रिद्धिमा बताती हैं कि पहले एक क्षण को सभी सहम गए लेकिन गाइड के मुताबिक चुपचाप हम लोग जिप्सी में बैठे रहे। कैमरा ऑन कर फोटोग्राफी शुरू कर दी। इस दौरान तीन शावक मादा बाघ के साथ कतर्नियाघाट तटबंध पर महादेवा तालाब झील के निकट चहलकदमी करते हुए झाड़ियों में चले गए। मुश्किल से पांच मिनट का समय गुजरा था तभी एक नर बाघ भी आ पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
4 of 5
वह भी कुनबे के पीछे-पीछे निकल गया। आरके सिंह और रिदिमा का कहना है कि यह ऐसा क्षण रहा, जिसे हम जीवन में भूल नहीं सकते। जंगल भ्रमण के बाद कतर्नियाघाट टाइगर कैंप पहुंचे आरके सिंह और उनकी बेटी रिदिमा ने डीएफओ आशीष तिवारी से भ्रमण की स्थिति बयां की।
विज्ञापन
जंगल में इस फैमिली ने देखा दुर्लभ नजारा, तस्वीरें...
5 of 5
बाघों के कुनबे के बारे में बताया। इस पर डीएफओ भी काफी गदगद दिखे। डीएफओ तिवारी ने कहा कि यह काफी सुखद संकेत है। अब तक लोगों की शिकायत रहती थी कि बाघ नहीं दिखते लेकिन अब आसानी से बाघ पर्यटकों को दिखाई पड़ रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।