सावन के पहले सोमवार को भोर की आरती के साथ ही मंदिरों में पंचाक्षरों, चालीसा के बीच हर हर महादेव के जयकारे गूंज उठे।
माना जाता है कि भोले बाबा को खुश करना सबसे आसान है। भक्त सच्चे मन से गंगा जल भी चढ़ा दें तो बाबा खुश हो जाते हैं।
भक्त अपने आराध्य को मनाने के लिए फल, पुष्प, बेल पत्र, गंगाजल, शहद, घृत, दूध, मिष्ठान्न, भांग, धतूरा अर्पण कर सकते हैं।
4 of 8
मनकामेश्वर मंदिर
- फोटो : amar ujala
मनकामेश्वर मंदिर लखनऊ के सबसे पुराने और सिद्ध मंदिरों में से एक हैं। डालीगंज में गोमती नदी के बाएं तट पर शिव पार्वती जी के इस मंदिर में हर मनोकामना पूरी होती है।
इस मंदिर की मान्यता है कि सच्चे मन से जो भी मुराद मांगी जाए, भोले बाबा उसे हर हाल में पूरा करते हैं। यहां शिवरात्रि और सावन में भारी भीड़ रहती है।