फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामा के रोड शो में स्टार बने रेहान व मियारा वाड्रा, कल नानी के नामांकन में रहेंगे मौजूद

Wed, 10 Apr 2019 06:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 10 Apr 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : raihan and miraya vadra shines in uncle rahul gandhi's road show in amethi
रेहान व मियारा वाड्रा मामा राहुल गांधी के साथ - फोटो : amar ujala
बुधवार को अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रोडशो के दौरान परिवार के दो नए चेहरे नजर आए। रेहान व मियारा वाड्रा अपने मामा राहुल गांधी का हौसला बढ़ाने अमेठी आए थे। रोड शो के दौरान बीच में राहुल गांधी, उनके बायीं ओर बहन प्रियंका गांधी वाड्रा और भांजी मिराया। दायीं ओर भांजा रेहान और बहनोई रॉबर्ट वाड्रा। भांजी मिराया सफेद सूट में और भांजा रेहान सफेद कुर्ते-पायजामे में, साथ में नेहरू जैकेट पहने था।
lok sabha election 2019 : raihan and miraya vadra shines in uncle rahul gandhi's road show in amethi
रेहान व मियारा वाड्रा - फोटो : amar ujala
प्रियंका, रेहान और मिराया को लेकर पहले भी अमेठी-रायबरेली के दौरों पर जाती रही हैं। पारिवारिक सियासी जमीन और लोगों से रूबरू कराने के लिए अक्सर दिग्गज राजनेता अपने बच्चों को इस तरह चुनावी क्षेत्रों में ले जाते हैं। फिर ये तो गांधी परिवार का गढ़ है। रेहान, अमेठी में रात्रि प्रवास भी कर चुके हैं। 
lok sabha election 2019 : raihan and miraya vadra shines in uncle rahul gandhi's road show in amethi
राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
राहुल गांधी नामांकन करने के बाद प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची। प्रियंका के साथ वहां रेहान व मियारा वाड्रा मौजूद थे। सोनिया गांधी भी गेस्ट हाउस में थीं। दोनों कल अपनी नानी सोनिया गांधी के नामांकन में भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : raihan and miraya vadra shines in uncle rahul gandhi's road show in amethi
रेहान व मियारा वाड्रा मां प्रियंका गांधी के साथ - फोटो : amar ujala
प्रियंका के बेटे रेहान इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। वो 19 साल के हो गए हैं। वहीं बेटी मिराया को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए कुछ इंतजार करना होगा। वो भाई से दो साल छोटी हैं। 
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : raihan and miraya vadra shines in uncle rahul gandhi's road show in amethi
रेहान व मियारा वाड्रा मामा राहुल गांधी के साथ - फोटो : amar ujala
ये पहली बार है कि अमेठी में नामांकन से पहले इस तरह प्रियंका गांधी के दोनों बच्चे रोड शो में शामिल हुए हों। ये राजनीतिक विरासत के सफर को अगले पड़ाव तक पहुंचाने जैसा है। ये जताने का तरीका है कि अगली पीढ़ी मशाल थामने को तैयार हो रही है। भीड़ में जब किसी ने ट्रक की तरफ तस्बीह उछाली तो प्रियंका ने उसे रेहान को पहना दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed