फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

14 को समाप्त होगा खरमास, 15 से शुरू होगी सहालग, यहां देखें- शुभ मुहूर्त

Wed, 10 Apr 2019 04:59 PM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Wed, 10 Apr 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
SAHALAG from 15 April, Hindu marriages will start
डेमो - फोटो : डेमो
एक माह से जारी खरमास के बाद 14-15 अप्रैल से अच्छे दिनों की शुरुआत होने जा रही है। इसी के साथ विवाह व अन्य मांगलिक कार्यों के लिए सहालग की शुरुआत हो जाएगी। बैंड बाजा के साथ बारातों की धूम मचेगी। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो रही सहालग का दौर जुलाई में देवताओं केसोने से पहले तक जारी रहेगा। इस दौरान 56 सहालग मिलेंगी।


 
SAHALAG from 15 April, Hindu marriages will start
डेमो
गत 15 मार्च की सुबह से मीन राशि में सूर्य के जाने के बाद से खरमास चल रहा है। सारे शुभ काम रुके रहे। गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि 14 अप्रैल की शाम 4:04 बजे से सूर्य मेष राशि में आयेंगे और खरमास की समाप्ति होगी। इसी केसाथ अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।

 
SAHALAG from 15 April, Hindu marriages will start
सांकेतिक तस्वीर
अगले दिन 15 अप्रैल से विवाह आदि के मुहूर्त मिलेंगे। नव संवत्सर में खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल से ही शादी विवाह के मुहूर्त मिलेंगे। उन्होंने बताया कि चूंकि इस बार शुक्र और गुरु अस्त का संयोग उन समय अवधि में ही हो रहा है, जिस समय या तो देव सो रहे होेंगे या खरमास चल रहा होगा। ऐसे में विवाह व मांगलिक कार्यों के लिये काफी लंबे समय बाद पूरे नव हिंदू संवत्सर में 112 शादी विवाह के मुहूर्त मिल रहे हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
SAHALAG from 15 April, Hindu marriages will start
डेमो

         देवताओं के सोने तक शादी विवाह के लिए मिलेंगे इतने मुहूर्त

  • अप्रैल में - 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 26 अप्रैल।
  • मई में- 1, 2, 6, 7, 8, 12, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 23, 24, 28, 29 और 30 मई।
  • जून में - 4, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 24, 25, 26, 27 और 30 जून।
  • जुलाई में - 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10 और 11 जुलाई।

 
विज्ञापन
SAHALAG from 15 April, Hindu marriages will start
exam before marriage - फोटो : Social Media
इसके बाद 12 जुलाई से देवताओं के शयन के चलते विवाह व मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
8 नवंबर को देवताओं के जगने केचलते फिर से विवाह के मुहूर्त शुरू होंगे।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed