देश की सबसे बड़ी पंचायत में इस बार 11 महिला सांसद यूपी का प्रतिनिधित्व करेंगी। इनमें से भाजपा की सर्वाधिक आठ महिला सांसद चुनी गई हैं। वहीं, अपना दल (एस) कांग्रेस और बसपा की एक-एक महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी से 13 महिला सांसद चुनी गई थीं। (तस्वीर में स्मृति ईरानी, सोनिया गांधी और मेनका गांधी।)
यूपी से ये 11 महिलाएं संसद में करेंगी प्रदेश का नेतृत्व, 104 महिला उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार प्रदेश की 80 सीटों पर 104 महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। प्रमुख दलों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 10, अपना दल (एस) ने एक, सपा ने 6 और बसपा ने 4 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था।
केंद्रीय कपड़ा मंत्री और अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी दूसरी बार में अमेठी से फतह हासिल करने में कामयाब हुईं। भाजपा की अन्य महिला प्रत्याशियों में सुल्तानपुर से केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, फतेहपुर से केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, इलाहाबाद से प्रदेश की पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर से केशरी देवी पटेल, धौरहरा से रेखा वर्मा और बदायूं से संघमित्रा मौर्य ने भी चुनाव जीता। मथुरा से हेमा मालिनी ने दूसरी बार भाजपा का परचम लहराया। (तस्वीरे में रीता बहुगुणा जोशी, हेमा मालिनी और अनुप्रिया पटेल।)
वहीं, कांग्रेस की महिला उम्मीदवारों में सिर्फ रायबरेली से कांग्रेस की संरक्षक सोनिया गांधी ही चुनाव जीती हैं। मिर्जापुर से अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल ने दूसरी बार जीत दर्ज की। लालगंज से बसपा की संगीता आजाद ने चुनाव जीता। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल यादव समेत सपा की सभी छह महिला प्रत्याशी चुनाव हार गईं।
34 सीटों पर महिलाएं रहीं निर्णायक
प्रदेश की 80 में से 34 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान कर निर्णायक भूमिका अदा की। इन 34 सीटों में अमेठी, फतेहपुर, सुल्तानपुर, रायबरेली में महिला उम्मीदवार जीती हैं।