{"_id":"5e8ea8648ebc3e76991111df","slug":"lockdown-breaks-from-breaking-news-crowd-in-markets-social-distancing-violation-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: ब्रेकिंग न्यूज से ब्रेक हो गया लॉकडाउन, ऐसा नजारा जैसे लूट मची हो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: ब्रेकिंग न्यूज से ब्रेक हो गया लॉकडाउन, ऐसा नजारा जैसे लूट मची हो...
Thu, 09 Apr 2020 10:33 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
lockdown breaks
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर शहर सील होने की खबर फैलते ही बाजारों में ऐसी भीड़ उमड़ी कि लॉकडाउन ध्वस्त हो गया। एटीएम हो या फिर पेट्रोल पंप कतारें लग गईं। सोशल डिस्टेंसिंग फेल होने से कुछ जगहों पर हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठी तक फटकारनी पड़ी। इसके बाद भी लोगों में ज्यादा से ज्यादा खरीददारी करने की धुन सवार रही। बाद में सिर्फ 12 इलाके सील होने की बात आई तो राहत मिली।
lockdown breaks
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, कोरोना वायरस के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 15 जिलों में कोविड-19 के हॉट स्पॉट्स को सील करने का फैसला किया था। बुधवार दोपहर एक चैनल पर मुख्य सचिव आर.के. तिवारी के हवाले से खबर चल गई कि बुधवार आधी रात से इन 15 शहरों को सील कर दिया जाएगा।
lockdown breaks
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दूसरे चैनलों में भी ब्रेकिंग न्यूज फ्लैश करने की होड़ मच गई। चैनलों पर शहरों को सील किए जाने की खबर देखने के बाद लोग जरूरी सामान जुटाने के लिए घरों से बाहर निकल पड़े। राजधानी समेत कई शहरों में अफरा-तफरी मच गई। राशन, परचून और सब्जी की दुकानों, डेरी और दवा की दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। जो भी दुकान खुली दिखाई दी वहां भीड़ जमा हो गई। इसके चलते सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। तमाम लोग बिना मास्क के लिए दुकानों पर डटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown breaks
- फोटो : अमर उजाला
यह स्थिति केवल राजधानी ही नहीं बल्कि नोएडा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी समेत सभी उन 15 शहरों में रही जिनके हॉट स्पाट्स को सील करने का फैसला किया गया है। इस स्थिति ने सरकार की चिंता बढ़ा दी।
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी
- फोटो : एएनआई
हालांकि इसके थोड़ी ही देर बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी व डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने चैनलों के जरिये ही स्थिति साफ करने की कोशिश कि पूरे जिले को नहीं बल्कि केवल हॉट स्पाट्स को ही सील किया जाएगा लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।