एक लाख रुपये से ज्यादा के बकायेदारों का कनेक्शन काटने निकली लेसा की टीम को बृहस्पतिवार को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। अभियान के दौरान ट्रांस गोमती क्षेत्र में तीन जगहों पर बवाल हुआ। इंदिरानगर के फायर कर्मियों ने टीम को बंधक बनाकर पीटा। यहीं नहीं बिजली काटने के लिए सीढ़ी पर चढ़े लाइनमैन को सीढ़ी सहित गिरा दिया। पूरे मामले की रिपोर्ट पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन एवं एमडी को रिपोर्ट भेजी है।
2 of 5
फायर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
मुख्य अभियंता प्रदीप कक्कड़ ने बताया कि दोपहर में इंदिरानगर खंड के लाइनमैन इश्तियाक व संविदा कर्मी लखन, मुसाफिर, शंभू फैजाबाद रोड स्थित अग्निशमन अधिकारी गाजीपुर कार्यालय की बिजली काटने पहुंचे। इन पर 49.61 लाख रुपये का बिल बकाया है। फायर कर्मियों ने पहले टीम को पीएसी बुलाकर पिटवाने की धमकी दी।
3 of 5
फायर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
इस धमकी को नजर अंदाज कर लाइनमैन इश्तियाक सीढ़ी लगाकर चढ़ने लगा तो फायर कर्मियों ने सीढ़ी सहित लाइनमैन को गिरा दिया। इसके बाद तीनों कर्मियों को मारपीट कर कमरे में बंद कर दिया। एक कर्मचारी ने एसडीओ अनिल कुमार को सूचना दी। इसके बाद खंडीय कर्मचारी एवं इंजीनियर्स ने फायर स्टेशन पहुंच कर घेराव किया।
4 of 5
फायर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
बाद में गाजीपुर पुलिस पहुंचीं और दोनों पक्षों में समझौता कराया तब बंधक बने कर्मियों को छोड़ा। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की। लेसा टीम फायर स्टेशन की बिजली बिना काटे अपमानित होकर लौट गई।गाजीपुर थाने के एसएसआई एसपी पांडेय का कहना है कि न ऐसे कोई मामले की शिकायत आई है न ही कोई हंगामा हुआ है।
5 of 5
फायर स्टेशन
- फोटो : amar ujala
लेसा टीम ने फायर बिग्रेड कंट्रोल रूम का बिजली कनेक्शन काटने के लिए ट्रांसफार्मर से पेटी उतारी तो उनका सिस्टम ठप हो गया और कॉलोनी की बत्ती भी गुल हो गई। बटलर पैलेस निवासी पूर्व राज्यमंत्री एवं विधायक उज्ज्वल रमण सिंह के आवास की बिजली दोबारा बृहस्पतिवार को 19 लाख रुपये के बकाये पर काट दी गई। विधायक ने पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आलोक कुमार से बातचीत की। 50 हजार रुपये चेक और बाकी बिल बीज निगम एवं राज्य संपत्ति विभाग से मार्च में जमा कराने का वायदा किया तो कटा कनेक्शन चालू हुआ।