बहराइच के उर्रा के ककरहा रेंज में हरखापुर-मिहींपुरवा मार्ग पर रविवार सुबह आवागमन था। ग्रामीण आ जा रहे थे। इसी दौरान जंगल से निकलकर आया तेंदुआ ग्रामीणों की तरफ बढ़ा। इससे कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाना शुरू किया। इस पर तेंदुआ पाकड़ के पेड़ पर चढ़ गया। पल भर तो ग्रामीण सिहर गए। काफी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पाकर वनकर्मी भी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे बाद तेंदुआ पेड़ से उतरकर जंगल की ओर गया। तब वनकर्मियों ने राहत की सांस ली। घटना से गांव के लोग दहशत में हैं।
जंगल से निकल कर लोगों के बीच पहुंच गया ये खतरनाक जानवर, सिहर उठे लोग, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन