फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलविदा कल्याण सिंह: हिंदुत्व के पुरोधा को विदाई देने के लिए उमड़े राजनेता, शहर भर में लगीं होर्डिंग, तस्वीरें

Sun, 22 Aug 2021 12:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 22 Aug 2021 12:51 PM IST
विज्ञापन
Leaders paid tribiute to Kalyan Singh.
कल्याण सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

हिंदुत्व के पुरोधा और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ स्थित उनके आवास पर राजनेताओं का जमघट लग गया। बसपा सुप्रीमो मायावती भी रविवार सुबह उनके घर पहुंची और अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया। मुख्यमंत्री योगी ने सुबह उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्घांजलि दी।

वहीं, लखनऊ भर में कल्याण सिंह को श्रद्घांजलि देने के लिए होर्डिंग लगाई गई हैं।

Leaders paid tribiute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala

बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार सुबह उनके अंतिम दर्शन किए। इसके पहले उन्होंने ट्वीट कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि भाजपा के कद्दावर नेता व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे कल्याण सिंह के निधन की खबर अति-दुःखद। उनके परिवार व समर्थकों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leaders paid tribiute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके आवास पर मौजूद रहे और पीएम मोदी के आगमन से पहले व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leaders paid tribiute to Kalyan Singh.
- फोटो : amar ujala
कल्याण सिंह के आवास पर पहुंचे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया।
विज्ञापन
Leaders paid tribiute to Kalyan Singh.
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार ने होर्डिंग के जरिए कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोहिया पथ सहित पूरे शहर में होर्डिंग लगाई गई है।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed