फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

Thu, 01 Oct 2015 09:05 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

leaders break code of conduct in panchayat chunav

यूपी में जिला पंचायत के चुनाव में राजनीति के रंग दिखने शुरू हो गए हैं। कहीं पर भगवा गमछे बांटे गए तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें।

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

leaders break code of conduct in panchayat chunav

मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी साम दाम दंड भेद अपनाने लगे हैं। आचार संहिता का भी खुलेआम उल्लंघन शुरू कर दिया है। यूपी के बहराइच जिले के महसी में मंगलवार को इसका नमूना देखने को मिला, जहां भगवानपुर-चहलारीघाट मार्ग पर भाजपा समर्थक प्रत्याशी ने भगवा गमछा बांटा। बहराइच सांसद की मौजूदगी में एक घंटे के भीतर करीब 500 ग्रामीणों को गमछा दिया गया। जब मीडिया कर्मी पहुंचे तो लोग खिसकने लगे।

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

leaders break code of conduct in panchayat chunav

मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे। भाजपा ने सांसद के सदर विधानसभा क्षेत्र प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता को वार्ड नंबर 28 से जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

leaders break code of conduct in panchayat chunav

नामांकन के बाद हरिश्चंद्र मंगलवार दोपहर लाव-लश्कर के साथ भगवानपुर-चहलारी मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे। उनके साथ बहराइच सांसद और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी था। यहां एक चौपहिया गाड़ी में गमछे लाए गए थे। खबर फैलते ही ग्रामीण गमछा लेने के लिए उमड़ पड़े। एक घंटे में लगभग 500 ग्रामीणों को गमछे देकर हरिश्चंद्र को वोट देने की अपील की गई। भनक लगते ही मीडियाकर्मी पहुंचने लगे तो प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रचार करने की बात कहकर गाड़ी से निकल लिए।

विज्ञापन

चुनावः कहीं बटे भगवा गमछे तो कहीं देशी शराब, तस्वीरें

leaders break code of conduct in panchayat chunav

गमछा बांटने के अलावा देशी शराब के भी मामले सामने आने लगे हैं। बहराइच के ही कोतवाली मुर्तिहा पुलिस और स्वाट टीम ने नकौहापुरवा गांव में छापेमारी कर शराब की अवैध भट्ठी पकड़ी है। दो लोगों को पांच सौ लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी का कहना है कि पंचायत चुनाव में परोसने के लिए यह शराब बनाई जा रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed