फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Wed, 10 Feb 2016 09:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 10 Feb 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Lawyers make ruckus in Lucknow.

डवेज की दो बसें फूंकने के सड़क पर जाम लगाकर हंगामा कर रहे उपद्रवी वकील स्वास्थ्य भवन के  कर्मचारियों को आग बुझाते देख भड़क उठे। पानी पीने वाली प्लास्टिक की बोतलें एकत्र कीं। इनके ढक्कन में छेद करके रुमाल फंसाए। इसके बाद हाईकोर्ट परिसर के बाहर वाहन स्टैंड में खड़ी बाइकों से पेट्रोल निकालकर बोतलों में भरकर पेट्रोलबम बनाए और स्वास्थ्य भवन में धावा बोल दिया। एक पेट्रोल बम दिखाते चीफ फायर ऑफिसर अभयवान पांडेय।

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Lawyers make ruckus in Lucknow.

कर्मचारियों पर पथराव के साथ पेट्रोल बम फेंकने शुरू किए। इससे स्वास्थ्य भवन में खड़ी गाड़ियों में भी आग भड़क उठी। पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने स्वास्थ्य भवन परिसर में पड़े पेट्रोल बम बरामद किए हैं। खुफिया तंत्र ने अफसरों को जानकारी दी कि उपद्रवियों ने गाड़ियों का पेट्रोल निकालकर पानी व कोल्डड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल बम तैयार किए और उन्हें जलाकर फेंका था।

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Lawyers make ruckus in Lucknow.

मड़ियांव के केशवनगर निवासी अरविंद कुमार बुधवार दोपहर कैसरबाग से स्वास्थ्य भवन के रास्ते से गुजर रहा था। इस दौरान उपद्रव होते देख उसने अपनी बाइक स्वास्थ्य भवन के गेट के पास खड़ी की और पथराव से बचने के लिए कोने में दुबक गया। स्वास्थ्य भवन पर धावा बोलने वाले उपद्रवियों ने अरविंद की बाइक गिराई और पेट्रोल बहते देख आग लगा दी। पास में खड़ी दूसरी बाइक भी फूंक डाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Lawyers make ruckus in Lucknow.

बवाल की कहानी बयां करती एक तस्वीर।

विज्ञापन

वकीलों ने पेट्रोल बम फेंके, जमकर किया उपद्रव, तस्वीरें

Lawyers make ruckus in Lucknow.

वकीलों को नियंत्रित करने के ‌लिए पूरा पुलिस महकमा लगा दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed