पूर्ण शिक्षक का दर्जा और सेवा से निकाले गये शिक्षकों की बहाली की मांग को लेकर बुधवार को विधानसभा घेरने जा रहे कंप्यूटर अनुदेशकों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चलाई।
नौकरी मांग रहे शिक्षकों को मिली लाठियां, पुलिस ने जमकर पीटा, तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक
लाठीचार्ज में करीब आधा दर्जन अनुदेशकों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने संगठन की प्रदेश अध्यक्ष साजदा पवार सहित आधा दर्जन महिला अनुदेशकों को हिरासत में लेकर बाद में छोड़ दिया। रिहा होने के बाद अनुदेशक दोबारा धरने पर बैठ गये।
शिक्षक
शाम को हुई वार्ता में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा ने अनुदेशकों की समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया लेकिन अनुदेशक मुख्यमंत्री से वार्ता करने पर अड़े हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से वार्ता होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।
शिक्षक
माध्यमिक कम्प्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के आवाहन पर आज प्रदेश भर से सैकड़ों की संख्या में कंप्यूटर अनुदेशक ओसीआर परिसर में सुबह एकत्र हुए।
शिक्षक
संगठन की प्रदेश अध्यक्ष साजदा पवार के नेतृत्व में अनुदेशकों ने दोपहर करीब एक बजे ओसीआर से विधानसभा की ओर कूच का ऐलान किया।