फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फुटपाथ पर बीतती रात...तड़के निकल जाते हैं मंजिल की ओर, साइकिल चला दिल्ली से लखनऊ पहुंचे मजदूर

Fri, 15 May 2020 04:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 May 2020 04:37 PM IST
विज्ञापन
labourers reached toll plaza of agra express way from delhi by cycle
- फोटो : amar ujala

करीब चार दिन पहले दिल्ली से साइकिल से चले 16 सरिया मजदूर गुरुवार आगरा एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा पर पहुंचे तो वे पूरी तरफ थके हुए थे। तपती धूप में प्यास और भूख से बेहाल मजदूरों ने कुछ लोगों से साधन मिलने के बारे में पूछताछ की। साधन उपलब्ध न होने से निराश मजदूर साइकिल से ही अपनी मंजिल की ओर बढ़ चले। मजदूरों ने बताया कि रास्ते में फुटपाथ पर सो जाते हैं और तड़के फिर चल देते हैं। अधिकतर प्रवासियों का हाल यही है।


 

labourers reached toll plaza of agra express way from delhi by cycle
- फोटो : amar ujala
मजदूर उमेश, राज कुमार, विजय, जय, रविंद्र व दिनेश, विनय, आजाद, राजेश, विनय सहित अन्य लोग दिल्ली में सरिया का काम करते थे। काम बंद हो गया, खाने-पीने के भी पैसे नहीं बचे और मकान मालिक किराया मांगने लगा तो वे साइकिल से ही घर के लिए चल दिए। सख्ती में छूट मिलने के बाद मजदूरों का आवागमन तेज हो गया है।
labourers reached toll plaza of agra express way from delhi by cycle
- फोटो : amar ujala

आगरा एक्सप्रेस वे से होते हुए टोल प्लाजा पहुंच रहे मजदूरों की संख्या पहले से बढ़ गई है। कुछ मजदूर वाहनों की छतों पर बैठ कर आ रहे हैं। इस बारे में पुलिस इंस्पेक्टर घन श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि जो प्रवासी अपने साधन से आ रहे हैं, उन्हें नहीं रोका जा रहा है। जो पैदल आ रहे हैं उन्हें एक्सप्रेस वे पर गुजर रहे वाहनों पर बैठा कर भेजा रहा है। टोल प्लाजा पर समाज सेवी संस्थाएं प्रवासियों को भोजन व पानी उपलब्ध कराने में जुटी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
labourers reached toll plaza of agra express way from delhi by cycle
- फोटो : amar ujala

छत्तीसगढ़ जाने को निकले सैकड़ों मजदूर 
लॉकडाउन के 50 दिन पूरे हो जाने के बाद अब जब सरकार ने धीरे-धीरे काम को गति देना शुरू किया है और कई जगह काम भी होते दिखने लगे हैं, इसके बावजूद भी लोगों का वापस लौटना बंद नहीं हुआ। गुरुवार को सैकड़ों की तादाद में मजदूर महिलाएं छोटे-छोटे बच्चे सर पर गठरी रखकर छत्तीसगढ़ जाने के लिए निकल पड़े।

विज्ञापन
labourers reached toll plaza of agra express way from delhi by cycle
- फोटो : amar ujala

आलमबाग के पास झोपड़ी बनाकर रह रहे ये मजदूर सुबह 12 बजे उतरेठिया चौराहे पर पहुंच गए और बोले कि अब हमें यहां रुकना ही नहीं है। हमें तो सिर्फ अपने गांव जाना है। कैसे जाएंगे, क्या होगा, इन्हें कुछ नहीं पता बोले कदम निकल पड़े हैं तो अब रुकेंगे नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed