फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रेंड्स नहीं बच्चों संग मम्मियां यूं मचा रहीं धमाल, बन गईं स्टूडेंट, बेटी ने बना दिया आर्टिस्ट

Tue, 01 Dec 2020 03:40 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 01 Dec 2020 03:40 PM IST
विज्ञापन
know about how mummies are spending their time with children at home
कोमल खुराना व अग्रिति और श्वेता मनूचा व अयाना - फोटो : अमर उजाला
यूं तो रफ्ता-रफ्ता जिंदगी कोरोना के बीच पटरी पर आ रही है, लेकिन अब भी महिलाएं सोशल गैदरिंग से बच रही हैं। जरूरी खरीदारी और परिवार के साथ आउटिंग को ही तवज्जो दे रही हैं। लेकिन घर पर रहकर बहुत कुछ नया करने के साथ बच्चों को रचनात्मकता का पाठ भी पढ़ा रही हैं। कोई बेटों को शेफ की ट्रेनिंग दे रही हैं तो कोई कोरियोग्राफ बनकर बेटी के साथ धमाल मचा रही हैं। कहीं बेटी के बिजनेस को प्रमोट करने में मदद कर रही हैं। मम्मियों का कहना है कोरोना नहीं यह तो क्वालिटी टाइम है। तो आइए जानते हैं घर पर मम्मी बच्चों के साथ कैसे पार्टी एंजॉय कर रही हैं...।



 
know about how mummies are spending their time with children at home
पल्लवी पांडेय और यथार्थ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
बेटे की बन गई डायरेक्टर
चौपटिया निवासी पल्लवी पांडेय आजकल पूरी तरह से बेटे के लिए एक डायरेक्टर की भूमिका में हैं। बाल अभिनेता यथार्थ पांडेय पढ़ाई के साथ-साथ अभिनय की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लेकिन मम्मी के निर्देशन में। खाली वक्त बेटे के लिए है, यूट्यूब पर चैनल भी बना दिया। पल्लवी कहती हैं कि इससे पहले मैं बेटे की पर्सनल असिस्टेंट के रूप में काम करती थी। उसे कहां प्रोग्राम देना, कहां जाना है, कैसे करना है... जैसी बातों का ध्यान रखती थी। आज कल मैं डायरेक्टर भी बन गई हूं।  

 
know about how mummies are spending their time with children at home
कोमल खुराना व अग्रिति - फोटो : अमर उजाला
मम्मी बन गईं स्टूडेंट, बेटी ने बना दिया आर्टिस्ट
आशियाना निवासी कोमल खुराना और उनकी बेटी अग्रिति की ट्यूनिंग इस दौरान खूब जम रही है। अग्रिति नेल व मेकअप आर्टिस्ट हैं और फेस आर्ट में उन्हें महारत हैं। कोमल एक होम मेकर हैं, जिनके मन में बेटी की तरह आर्टिस्ट बनने की ख्वाहिश थी, लेकिन कभी समय ही नहीं मिला। कोविड के इस दौर में जरूरत भर को सब बाहर आते-जाते हैं, घूमना-फिरना बंद है। ऐसे में कोमल बेटी की स्टूडेंट बन गईं। अग्रिति कहती हैं कि मम्मी ने मेकअप और नेल आर्ट का कोर्स पूरा कर लिया है। अब वे चाहें तो प्रोफेशनली काम कर सकती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about how mummies are spending their time with children at home
निवेदिता सिंह व अधिविराज व अदम्य - फोटो : अमर उजाला
मम्मी-बेबी इन द किचन
जी, हां सोशल मीडिया पर इन दिनों यह पेज काफी पसंद किया जा रहा है। देखते-देखते एक हजार से अधिक फाॅलोवर हो गए हैं। यह सोशल वर्कर, बिजनेस विमेन निवेदिता सिंह की मेहनत का नतीजा है। कोविड के दौर में सारा वक्त दोनों बेटों अधिविराज व अदम्य की पढ़ाई में बीतता है। छोटे बेटे अदम्य राज सिंह लामार्ट में कक्षा 4 के छात्र हैं। इनकी शरारतों को कम करने का तरीका निवेदिता ने निकाला और इन्हें ब्लाॅगिंग करना सिखा दिया। कुकिंग क्लास के साथ-साथ एक चाइल्ड ब्लाॅगर के रूप में लोग इन्हें पहचानने लगे हैं। निवेदिता कहती हैं कि कोविड टाइम में मेरी व्यस्तता जरूर बढ़ी पर अदम्य के साथ ही अन्य बच्चे और उनकी मम्मियां इससे प्रेरित हुई हैं। 

 
विज्ञापन
know about how mummies are spending their time with children at home
श्वेता और अयाना - फोटो : अमर उजाला
घर में शूटिंग, सोशल मीडिया पर मां-बेटी का धमाल
मी एंड अयाना फेम श्वेता मनूचा और बेटी अयाना की बांडिंग और ट्यूनिंग कोविड टाइम में और ज्यादा मजबूत हो गई। अब भी मनूचा परिवार कुछ जगहों पर चुनिंदा कामों के लिए जाता है। श्वेता अपना वक्त बेटे व बेटी की पढ़ाई और उसके बाद बचा समय बेटी के साथ डांस प्रैक्टिस एवं उसकी रिकॉर्डिंग में बिताती हैं। इस कोविड काल में ही उनके कई वीडियो मी एंड अयाना पेज पर आए और आते ही छा गए। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed