फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखनऊ: काशी-महाकाल एक्सप्रेस का ढोल नगाड़े से हुआ स्वागत, भोले बाबा वाली सीट का रहा क्रेज, तस्वीरें

Fri, 21 Feb 2020 12:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 21 Feb 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
kashi mahakal express started from varanasi and reached charbagh railway station before time.
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी से इंदौर के लिए शुरू हुई काशी महाकाल एक्सप्रेस गुरुवार को जब पहली बार चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसका स्वागत हर-हर महादेव, जय महाकाल व बम भोले के जयकारों और ढोल-नगाड़ों से किया गया। अपनी पहली यात्रा में ही ट्रेन फुल रही और समय से पहले स्टेशन पहुंच गई। महाशिवरात्रि पर उज्जैन महाकाल जाने वाले यात्रियों के लिए गुरुवार का दिन काफी खास रहा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी की ओर से देश की तीसरी कॉर्पोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस का कॉमर्शियल रन गुरुवार से शुरू हुआ। जबकि गत 16 फरवरी को वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का शुभारंभ किया था।

 
kashi mahakal express started from varanasi and reached charbagh railway station before time.
चारबाग रेलवे स्टेशन पर पहली बार पहुंची काशी-महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

गुरुवार को वाराणसी इंदौर काशी महाकाल एक्सप्रेस वाराणसी से आठ मिनट देरी से छूटी और सुल्तानपुर के रास्ते समय से पहले ही शाम 6.57 बजे चारबाग पहुंच गई। महज चार घंटे में ही ट्रेन ने वाराणसी से 283 किमी की दूरी पूरी कर ली। बता दें कि ट्रेन हफ्ते में दो दिन मंगलवार व  गुरुवार को लखनऊ के रास्ते रवाना होगी, जबकि रविवार को इलाहाबाद-कानपुर रूट से चलाई जाएगी। पूरी ट्रेन थर्ड एसी बोगियों की है। ट्रेन शुक्रवार सुबह यात्रियों को उज्जैन पहुंचाएगी।

kashi mahakal express started from varanasi and reached charbagh railway station before time.
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

पहला सफर मुनाफे का रहा
महाकाल एक्सप्रेस का पहला सफर मुनाफे का रहा। इसकी सारी सीटें फुल रहीं। ऐसे में आईआरसीटीसी के चीफ  रीजनल मैनेजर अश्विनी श्रीवास्तव ने ट्रेन के सफल होने का दावा किया है। नौ बोगियों वाली ट्रेन में सिर्फ थर्ड एसी है। इसकी क्षमता 648 सीटों की है और पहले दिन 759 लोगों ने टिकट बुक किए। इसमें वाराणसी से 361, सुल्तानपुर से 29, लखनऊ से 178, कानपुर से 115, उज्जैन से दो और झांसी से 15 यात्रियों ने टिकट बुक कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
kashi mahakal express started from varanasi and reached charbagh railway station before time.
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

खोला गया करंट काउंटर
यात्रियों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी की ओर से चारबाग रेलवे स्टेशन के जनरल टिकट घर की ओर पूछताछ काउंटर के पास करंट काउंटर भी खोला गया। जहां से चार्ट बनने के बाद से लेकर ट्रेन छूटने के पांच मिनट पहले तक टिकट की सुविधा मिलेगी।


 
विज्ञापन
kashi mahakal express started from varanasi and reached charbagh railway station before time.
काशी महाकाल एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

भोले बाबा वाली सीट का रहा क्रेज
ट्रेन की बोगी संख्या बी-5 में 64 नंबर सीट गत16 फरवरी को ट्रेन की औपचारिक शुरुआत पर भगवान भोलेनाथ के लिए अस्थायी रूप से रिजर्व की गई, जहां मंदिर भी बनाया गया था। यात्रियों में इस सीट को लेकर खासा क्रेज देखने को मिला। हालांकि जानकारों के मुताबिक अब ट्रेन के रसोईयान में महादेव स्थायी रूप से विराजेंगे। आईआरसीटीसी अधिकारियों ने यह भी बताया कि ट्रेन में फिलहाल शाकाहारी खाने की व्यवस्था होगी। यात्रियों की मांग पर नॉनवेज भी शुरू किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed