फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल पर मनाएंगे पहला करवाचौथ, ये कपल्स आज के दिन को ऐसे मनाएंगे यादगार, तस्वीरें

Sun, 08 Oct 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 Oct 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
karwa chauth celebration plan by couples of Lucknow.

लखनऊ के युवाओें के लिए संस्कृति और परंपरा अपनी पहचान की तरह हैं, लेकिन आधुनिकता के दौर में कुछ नया करना भी जरूरी है। युवा कपल दोनों बातों को ध्यान में रखकर इस बार करवा चौथ का पर्व यादगार बनाने में जुटे हैं। ‘अमर उजाला’ ने कुछ ऐसे ही कपल्स से मुलाकात की, जिनका पहला करवा चौथ है। इस दौरान उन्होंने बताया कैसे वह दिन को स्पेशल बनाने के लिए पिछले कई दिनों से प्लानिंग कर रहे हैं।

karwa chauth celebration plan by couples of Lucknow.

ताजमहल पर मनाएंगे पहला करवा चौथ
- नेहा श्रीवास्तव व पीयूष

नवंबर, 2016 में नेहा के साथ विवाह बंधन में बंधे पीयूष गुड़गांव में एक आईटी कंपनी में प्रोग्राम डवलपमेंट टीम के मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ पर मैं और नेहा आगरा जाएंगे और प्यार की अजीम निशानी के साथ अपना दिन यादगार बनाएंगे। नेहा तो निर्जल व्रत रखेगी, लेकिन मेरा व्रत करना मुश्किल होगा। क्योंकि मैं भूखे तो रह सकता हूं, लेकिन निर्जल रहना बहुत कठिन है।

karwa chauth celebration plan by couples of Lucknow.
करवा चौथ पर साथ होंगे, यही सबसे यादगार
- सुप्रिया और वैभव श्रीवास्तव

सीआरपीएफ में असिस्टेंट कमांडेंट वैभव श्रीवास्तव की लखनऊ में रह रहीं पत्नी सुप्रिया बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि पहला करवा चौथ होने की वजह से वैभव को घर आने की अनुमति दी गई है। दोनों का विवाह हाल ही में हुआ था। सुप्रिया ने बताया करवा चौथ पर वे और वैभव साथ होंगे यही उनके लिए सबसे यादगार मौका होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
karwa chauth celebration plan by couples of Lucknow.

पति ने भी कसी कमर, रखेंगे व्रत
- राजेश और हरदीप कौर
राजेश की शादी दो हफ्ते पहले 25 सितंबर को ही हरदीप कौर के साथ हुई है और करवा चौथ भी आ गया। वे बताते हैं कि हरदीप व्रत रख रही हैं तो वे भी व्रत रखने का मन बना चुके हैं। वे कहते हैं कि भूखे रहकर अगर महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना कर सकती है तो पुरुषों को भी ऐसा करना चाहिए। पहले करवा चौथ पर वे व्रत करते हुए रिश्ते के प्रति अपनी समर्पण को प्रदर्शित करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed