फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

Mon, 28 Dec 2015 01:46 PM IST
Updated Mon, 28 Dec 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

jugulli people fight with army man

जमीन पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में रविवार को जुगौली गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट सेना के जवानों ने की। सादे ड्रेस में आए 6 जवान गांव में बन रहे नाला का काम रुकवाने आए थे।


तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

jugulli people fight with army man

गांव वालों ने इनमें से दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन हंगामे के बीच वे निकल गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक गोमती नगर थाने का घेराव किया। पुलिस को दी तहरीर में गांव वालों ने सेना के जवानों पर शराब पीकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ बदसुलूकी करने का आरोप लगाया है।

तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

jugulli people fight with army man

जमीन विवाद में संघर्ष को लेकर बनी जुगौलीवासियों की  जन लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी नंदराम यादव, एसपी कंचन का आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक शूट पहने छह लोग गांव में चल रहे नाला निर्माण कार्य को बंद कराने पहुंचे। खुद को सेना का जवान बताते हुए गाली गलौज कर काम बंद करा दिया। इस पर पड़ोस में रहने वालों ने ऐतराज किया तो मजदूरों को पीटने लगे। रोकने पर महिलाओं से बदसुलूकी की। मारपीट में लल्लू लोधी को गंभीर चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

jugulli people fight with army man

हंगामा हुआ तो गांव वाले जमा हो गए और सबने उनको घेर लिया। इस पर वह धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि यह लोग शराब पीकर आए थे। 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस आई चार जवान भाग गए और दो पुलिस को सौंपे गए, लेकिन ये भी हंगामे के कारण भाग निकले।

विज्ञापन

तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा

jugulli people fight with army man

भाग गए जवानों की सूचना पर करीब 30 जवान और वर्दी वाले आ गए लेकिन गांव वालों के विरोध को देखते हुए वे वापस लौट गए। घटना के खिलाफ गोमती नगर थाने का घेराव किया गया और सेना के जवान बताने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने केलिए तहरीर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम को हथियार से लैस जवानों ने गांव में मार्च किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed