तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा
जमीन पर मालिकाना हक को लेकर चल रहे विवाद में रविवार को जुगौली गांव में मारपीट का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मारपीट सेना के जवानों ने की। सादे ड्रेस में आए 6 जवान गांव में बन रहे नाला का काम रुकवाने आए थे।
तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा
गांव वालों ने इनमें से दो को पकड़कर पुलिस को सौंपा लेकिन हंगामे के बीच वे निकल गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सेना के जवानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर करीब तीन घंटे तक गोमती नगर थाने का घेराव किया। पुलिस को दी तहरीर में गांव वालों ने सेना के जवानों पर शराब पीकर मारपीट करने और महिलाओं के साथ बदसुलूकी करने का आरोप लगाया है।
तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा
जमीन विवाद में संघर्ष को लेकर बनी जुगौलीवासियों की जन लोक कल्याण समिति के पदाधिकारी नंदराम यादव, एसपी कंचन का आरोप है कि रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रैक शूट पहने छह लोग गांव में चल रहे नाला निर्माण कार्य को बंद कराने पहुंचे। खुद को सेना का जवान बताते हुए गाली गलौज कर काम बंद करा दिया। इस पर पड़ोस में रहने वालों ने ऐतराज किया तो मजदूरों को पीटने लगे। रोकने पर महिलाओं से बदसुलूकी की। मारपीट में लल्लू लोधी को गंभीर चोट आई है।
तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा
हंगामा हुआ तो गांव वाले जमा हो गए और सबने उनको घेर लिया। इस पर वह धक्का-मुक्की हुई। आरोप है कि यह लोग शराब पीकर आए थे। 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी गई। जब तक पुलिस आई चार जवान भाग गए और दो पुलिस को सौंपे गए, लेकिन ये भी हंगामे के कारण भाग निकले।
तस्वीरें: गुस्साए गांव वालों ने सेना के जवानों को घेरकर पीटा
भाग गए जवानों की सूचना पर करीब 30 जवान और वर्दी वाले आ गए लेकिन गांव वालों के विरोध को देखते हुए वे वापस लौट गए। घटना के खिलाफ गोमती नगर थाने का घेराव किया गया और सेना के जवान बताने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने केलिए तहरीर दी गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शाम को हथियार से लैस जवानों ने गांव में मार्च किया।