फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

झुग्गी में भीषण आग से 95 परिवारों के आशियाने जलकर राख, देखें तस्वीरें

Mon, 26 Mar 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Mar 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
jhuggi caught fire in thakurgunj lucknow
झुग्गी में आग

राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के हरिनगर इलाके में एक झुग्गी में आग लगने से करीब 500 लोग बेघर हो गए। राजधानी में कूड़ा बिनने का काम करने वाले करीब 95 परिवार यहां एक खेत में झोपड़ी बनाकर रह रहे थे।

Trending Videos
jhuggi caught fire in thakurgunj lucknow
झुग्गी में आग

रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे खेत के किनारे शमशुल की झोपड़ी में आग लगी, जिसने थोड़ी ही देर में पूरी झुग्गी को अपने कब्जे में ले लिया। घरों में रखे छोटे सिलेंडरों में धमाके से आग और ज्यादा विकराल हो गई।

jhuggi caught fire in thakurgunj lucknow
झुग्गी में आग

झोपड़ियों में रहने वाले लोगों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना के करीब दो घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
jhuggi caught fire in thakurgunj lucknow
झुग्गी में आग

पुलिस और ग्रामीण राहत और बचाव कार्य में लगे हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी परिवार असम के बॉर्डर इलाकों ने रोजगार की तलाश में यहां आकर बसे हुए थे। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
jhuggi caught fire in thakurgunj lucknow
झुग्गी में आग
ये सभी झोपड़ी जिस खेत बनी थी वह करीब तीन बीघे का है। पुलिस खेत के मालिक और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल महिला थाना और ठाकुरगंज थाने की पुलिस पहुंचकर लोगों को सुरक्षित स्थान ले जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed