फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संस्कृत संस्थान के हॉस्टल के खाने में निकला कीड़ा, घंटों चला हंगामा, देखें तस्वीरें

Tue, 11 Sep 2018 04:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Sep 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
insects found in food of sanskrit sansthan mess
खाने में कीड़ा - फोटो : amar ujala
लखनऊ में गोमतीनगर स्थित राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के छात्रावास की मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर सोमवार को छात्र भड़क उठे। उन्होंने करीब आठ घंटे तक मुख्य गेट पर ताला जड़कर हंगामा-प्रदर्शन किया। संस्थान प्रशासन के समस्या दूर करने के आश्वासन के बाद छात्रों ने देर शाम पांच बजे ताला खोला। वहीं, मामले में कार्रवाई करते हुए उप प्राचार्य ने मुख्य वार्डन को हटा दिया है। गौरतलब है कि रविवार को बीबीएयू की मेस में कीड़ा निकलने पर हंगामा हुआ था। 
insects found in food of sanskrit sansthan mess
गेट में जड़ा ताला - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान में छात्र-छात्राओं के अलग-अलग तीन छात्रावास हैं। इनमें खाना एक ही मेस से मुहैया कराया जाता है। नाश्ते में कचौड़ी, पराठा, नमकीन आदि दी जाती है तो दोपहर और रात के खाने में रोटी, दाल, चावल व सब्जी मिलती है। आरोप है कि  सोमवार सुबह नाश्ते में कचौड़ी में कीड़ा निकला तो छात्र आक्रोशित हो गए। उनका यह भी कहना था कि जब इसकी शिकायत संस्थान के प्रशासन से करनी चाही तो वे सुनने को तैयार नहीं हुए। इससे नाराज छात्रों ने नौ बजे परिसर में प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। 
insects found in food of sanskrit sansthan mess
संस्क़त संस्थान में ऐसे बन रहा था खाना - फोटो : amar ujala
उन्होंने न किसी को अंदर आने और न किसी को बाहर जाने दिया। हंगामे के वक्त प्राचार्य विजय कुमार जैन नहीं थे। ऐसे में उप प्राचार्य लोकमान्य मिश्रा और मुख्य वार्डन देवी प्रसाद द्विवेदी ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया पर वे नहीं माने। वे तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, मुख्य गेट पर ताला लगा होने से कक्षाएं खत्म होने के बाद भी कोई शिक्षक परिसर से नहीं निकल पाया। उप प्राचार्य ने छात्रों से मांग पत्र लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर उनका गुस्सा शांत हुआ और उन्होंने ताला खोला।  बाद में उप प्राचार्य ने मुख्य वार्डन देवी प्रसाद द्विवेदी को हटाकर राम बहादुर दूबे को चार्ज दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
insects found in food of sanskrit sansthan mess
संस्कृत संस्थान में मिल रहा ऐसा खाना - फोटो : amar ujala
एक हफ्ते से कर रहे थे शिकायत
छात्रों का कहना है कि पहली बार खाने में कीड़ा नहीं निकला है। एक हफ्ते में कई बार ऐसा हो चुका है। रविवार रात को भी खाने में कीड़ा निकलने पर छात्रों ने हंगामा किया था। वहीं, लड़कों के छात्रावास में सांप भी निकल चुका है। उन्होंने बताया कि इसकी कई बार संस्थान प्रशासन से शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस कारण प्रदर्शन करना पड़ा।


 
विज्ञापन
insects found in food of sanskrit sansthan mess
खाने में कीड़ा - फोटो : amar ujala
मामले की कराएंगे जांच 
मेस के लिए खाद्य सामग्री अच्छे मार्ट से आती है। हो सकता है कि उसमें घुन लग गया हो। इसकी जांच कराई जाएगी। वहीं, मोटर खराब होने से छात्रों को पानी की दिक्कत थी। इसे ठीक करा दिया गया है। -लोकमान्य मिश्रा, उप प्राचार्य 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed