तस्वीरें: यूपी के फर्रूखाबाद स्टेशन पर मिला बम, दहशत
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल घर के पास शनिवार सुबह टाइम बम मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएम, एसपी , जीआरपी व आरपीएफ सहित पुलिस फोर्स मौक पर पहुंच गई।
तस्वीरें: यूपी के फर्रूखाबाद स्टेशन पर मिला बम, दहशत
यात्रियों से प्लेटफार्म खाली कराने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कानपुर से बम निरोधक निरोधक दस्ते को बुलाया गया है।
तस्वीरें: यूपी के फर्रूखाबाद स्टेशन पर मिला बम, दहशत
समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे सांसद मुकेश राजपूत को एसपी ने बैरंग वापस कर दिया। दोपहर तक यह तय नहीं हो पाया कि यह टाइम बम जैसी दिखने वाली ये वस्तु बम ही है या किसी ने दहशत फैलाने की साजिश रची है। हालांकि 1 बजे के करीब बम की पुष्टि हो गई और उसे डिफ्यूज किया गया।
तस्वीरें: यूपी के फर्रूखाबाद स्टेशन पर मिला बम, दहशत
शनिवार सुबह करीब 6 बजे आरपीएफ के सिपाही रामनरेश ने सर्च के समय प्लेटफार्म नंबर 1 पर पार्सल घर की दीवार के पास टाइम बम को देखा। इसमें लगी घड़ी की टिक टिक पर इन्होंने आरपीएफ प्रभारी आरपी सिंह व जीआरपी थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह को सूचना दी।
तस्वीरें: यूपी के फर्रूखाबाद स्टेशन पर मिला बम, दहशत
इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बम की खबर पर प्लेटफार्म पर खासी भीड़ जमा हो गई। इस बीच पुलिस के पहुंचने से पहले बड़ी चूक कर दी गई। प्लेटफार्म नंबर एक से मालगाड़ी व फर्रुखाबाद कासगंज पैसेंजर को गुजार दिया गया।