फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब एक ही मंच पर साथ आए 'कटप्पा, बिग बी और चुलबुल पांडेय' तो आॉडियंस ने ऐसा दिया रिस्पांस

Mon, 13 Nov 2017 04:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Nov 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
 index 2017- outstanding performance of iim students
आईआईएम
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ के वार्षिक मार्केटिंग फेस्ट ‘इंडेक्स-2017’ में रविवार को 'कटप्पा, बिग बी और चुलबुल पांडेय' एक ही मंच पर नजर आए। सबने ऑडियंस से मार्केटिंग के फंडे जाने। दरअसल, गोमतीनगर स्थित मॉल में आयोजित ‘इंडेक्स-2017’ में भावी प्रबंधकों ने सात अलग-अलग स्टॉल लगाए थे। कहीं भावी प्रबंधक फिल्म बाहुबली की ‘शिवगामी व कट्प्पा’ के अपने अनूठे अंदाज में नजर आए तो काई ‘अमिताभ बच्चन’ बनकर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के माध्यम से लोगों से प्रोड्क्टस को लेकर विचार लिया। केबीसी जीतने वालों को गिफ्ट के रूप में कूपन दिया गया तो उन्होंने इससे गेम खेलकर खूब मस्ती की।


 
 index 2017- outstanding performance of iim students
कटप्पा और शिवगामी बनकर लोगों से मार्केटिंग के फंटे जुटाते स्टूडेंट्स। - फोटो : amar ujala
इसी तरह ‘चुलबुल पांडेय’ अपने गुदगुदाने वाले अंदाज में नजर आए। चमत्कारी बाबा भी लोगों को खुशियां बांट रहे थे और उनकी मनोकामना पूरी कर रहे थे। वहीं लखनऊ आइडल, फुटलूज, आरजे टॉक, आरजे हंट, तंबोला आदि कार्यक्रमों के माध्यम से खूब मस्ती और धमाल भी किया। भावी प्रबंधकों ने बिग बॉस और ‘आप की अदालत’ जैसे कार्यक्रमों की भी डमी मार्केटिंग रिसर्च के लिए तैयार कर रखी थी। लोगों को भी आईआईएम के भावी प्रबंधकों का ये अंदाज खूब भाया। उन्होंने भी इसे खूब एंजॉय किया। अपने तरह के इस कार्यक्रम में भावी प्रबंधकों को मार्केटिंग के महत्वपूर्ण फंडे को सीखने का मौका मिलता है तो कंपनियों के लिए महत्वपूर्ण डेटा एकत्र होते हैं। वहीं, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी जमकर मस्ती करने का मौका मिला।

नुक्कड़ नाटक से नशाखोरी पर जड़ा तमाचा

 index 2017- outstanding performance of iim students
चुलबुल पांडेय बन अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता छात्र। - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में एमिटी यूनिवर्सिटी, बीबीडी कॉलेज, लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से सामाजिक सरोकारों को दिखाया। इसके माध्यम से बाल अधिकारों, महिला सशक्तीकरण, नशाखोरी के प्रति जागरूक किया। एमिटी लॉ स्कूल की टीम ने पहला पुरस्कार जीता। आरजे हंट में भी युवाओं ने खूब धमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ आइडल में किया खूब धमाल

 index 2017- outstanding performance of iim students
प्रतिभा का प्रदर्शन करता छात्र - फोटो : amar ujala
इंडेक्स का आकर्षण लखनऊ आइडल भी रहा। इसमें युवाओं ने सिंगल और ड्यूल सॉन्ग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। महिला जायसवाल को लोगों को झुमाने पर प्रथम पुरस्कार दिया गया। समर प्रताप तिवारी एंड ग्रुप को ग्रुप परफॉर्मेंश के लिए पुरस्कृत किया गया। वहीं, फुटलूज (डांस प्रतियोगिता) में भी युवाओं ने खूब मस्ती की। समृद्धि व सलोमी की टीम ने इसका पुरस्कार जीता।

 
विज्ञापन

साहित्य अड्डा में खूब गुदगुदाया

 index 2017- outstanding performance of iim students
कार्यक्रम का आनंद उठाते स्टूडेंट्स। - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में देर शाम साहित्य अड्डा में युवा कवियों, शायरों व गायकों ने सभी को खूब गुदगुदाया। ‘आशिक मिजाजी’ पर आधारित कार्यक्रम की शुरुआत क्षितिज चौधरी के ‘हम कभी-कभी उस लड़की से डर जाते हैं। वो कसम पिता की खाती है और चाचा जी मर जाते हैं...’ से हुई। डॉ. दुर्गेश उपाध्याय की गजल ‘ये शिला मिला है मुझको तेरी दोस्ती के पीछे, कि हजार गम लगे हैं मेरी जिंदगी के पीछे...’ ने खूब वाहवाही लूटी। अर्पित वैश्य ने सियासत-ए-आशिकी से खूब गुदगुदाया। रवि कपूर के शेर ‘पहले तो ये चुपके-चुपके यूं ही हिलते-डुलते हैं। दिल के दरवाजे हैं खुलते-खुलते खुला करते हैं’ पर युवाओं ने खूब तालियां बजाई। युवा कवि चंद्रशेखर वर्मा ने ‘सरहद पे जब गया था एक लखनवी सिपाही, उसने बड़े अदब से बंदूक भी उठाई। दुश्मन से बोला आदाब लेकिन गोली चलाने का पहला हक आपका है भाई...’ को सभी ने सराहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed