फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2020: अयोध्या के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा ये साल, इन तस्वीरों में कैद हो गए ऐतिहासिक पल

Mon, 28 Dec 2020 03:50 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Dec 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
Importance of year 2020 in history of Ayodhya.
अयोध्या में भूमि पूजन की तस्वीरें। - फोटो : amar ujala

यह साल उस क्षण का गवाह बन ही गया, जिसका इंतजार रामभक्त 492 वर्ष से कर रहे थे। अयोध्या में जिस श्रीराम जन्मभूमि मंदिर को मुगल शासक बाबर की शह पर वर्ष 1528 में तोड़ दिया गया था, पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को उसी मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।



कोरोना महामारी की दुश्वारियों के बीच वर्ष 2020 पिछले वर्ष के फैसलों को जमीन पर उतारने के लिए भी याद रहेगा। भगवान राम और अयोध्या से जुड़े फैसलों से फुरसत मिलने और इस पर वर्षों से हो रही सियासत पर विराम के लिए भी यह साल यादगार रहेगा।

इस वर्ष को याद किया जाएगा लगभग 500 साल पुराने राम मंदिर बनाम बाबरी मस्जिद विवाद के समाधान को साकार स्वरूप देने के लिए नरेंद्र मोदी के पहले प्रधानमंत्री के रूप में राम जन्मभूमि गर्भगृह पर आने और इतिहास बनाने के लिए। हिंदुत्व के एजेंडे पर राजनीतिक संकल्पों को जमीन पर उतारने के लिए।

यह साल आने वाली पीढ़ियों को स्मरण भी कराएगा कि जो मुस्लिम समाज 2019 के उत्तरार्ध तक मस्जिद के लिए न्यायालय में पैरवी कर रहा था, उसी के तमाम लोगों ने संबंधित स्थान पर मंदिर निर्माण की शुरुआत का खुले दिल से स्वागत किया। यह साल ढांचा ध्वंस मामले पर 28 साल से चल रहे मुकदमे में 9 मिनट के फैसले के लिए भी याद रखा जाएगा।

Importance of year 2020 in history of Ayodhya.
दीपोत्सव की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

कोरोना व लॉकडाउन जैसी चुनौतियों के बीच प्रदेश सरकार के सांस्कृतिक व धार्मिक पर्यटन के सहारे हिंदुत्व के एजेंडे को और परवान चढ़ाने का काम पहले की तरह इस साल भी जारी रहा। अयोध्या में दीपोत्सव का एक और रिकॉर्ड बनाने के बीच पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी यह साल स्मरण रहेगा तो काशी की विश्वविख्यात देव दीपावली में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की भागीदारी के लिए भी।

यह साल इस कसक के लिए भी याद रखा जाएगा कि जन्मभूमि स्थल पर सफाई के काम, रामलला के विग्रह को मौजूदा गर्भगृह से दूसरे स्थान पर निर्मित अस्थायी मंदिर में लाने के ऐतिहासिक अनुष्ठान के बावजूद मंदिर निर्माण की विधिवत शुरुआत नहीं हो पाई। तमाम कोशिशों, भूमि मिलने तथा नक्शा बनने के बावजूद 2020 नई निर्मित होने वाली मस्जिद की शुरुआत भी नहीं हो सकी।

Importance of year 2020 in history of Ayodhya.
- फोटो : पीएमओ

अयोध्या बैठक से मंदिर को आकार: कोरोना के कहर के बीच अयोध्या में मंदिर की शुरुआत की कई चर्चाएं चलीं। चर्चा सार्वजनिक हुई कि प्रधानमंत्री मोदी 30 अप्रैल को वर्चुअल श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की शुरुआत कर देंगे। पर, मंदिर आंदोलन की सूत्रधार विहिप ने साफ किया कि पीएम को औपचारिक निमंत्रण दिया जाएगा। उसके बाद उनकी तरफ से निश्चित तारीख पर उनके हाथों मंदिर निर्माण की विधि विधान से शुरुआत होगी।

ट्रस्ट की अयोध्या में 18 जुलाई की बैठक में मंदिर निर्माण की योजना को आकार देने का काम हुआ। प्रधानमंत्री को निमंत्रण दिया गया और पीएमओ से 5 अगस्त का मुहूर्त मंदिर निर्माण की शुरुआत के लिए निश्चित हुआ। दिव्यता के साथ भव्यता देने के लिए मंदिर के आकार-प्रकार में बदलाव भी किया गया, जिसके अनुसार मंदिर की ऊंचाई 128 से बढ़ाकर 161 फीट और इसे दो से बढ़ाकर तीन मंजिला कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Importance of year 2020 in history of Ayodhya.
- फोटो : पीएमओ

फैसलों का फलादेश: वर्ष 2019 जहां मंदिर-मस्जिद विवाद को लेकर तमाम शंकाओं के साथ शुरू हुआ थी, वहीं 2020 की शुरुआत इस मुद्दे पर बीते वर्ष के अंत में आए सबसे बड़ी अदालत के फैसले का फलादेश समझने के साथ हुई।

- तमाम अटकलों के बाद 5 फरवरी उस समय इतिहास में दर्ज हो गई जब मंदिर-मस्जिद जैसे संवेदनशील विवाद पर सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसलों को जमीन पर उतारने के क्रम में प्रधानमंत्री  मोदी ने संसद में केंद्रीय मंत्रिमंडल के फैसले का हवाला देते हुए मंदिर निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की घोषणा की।

- साथ ही ट्रस्ट को 90 के दशक में तत्कालीन केंद्र सरकार द्वारा अधिगृहीत अयोध्या की 67 एकड़ और मुकदमे वाली 2.77 एकड़ भूमि ट्रस्ट को सौंपते हुए हिंदुत्व के एजेंडे पर टस से मस न होने का संकेत दे दिया।

विज्ञापन
Importance of year 2020 in history of Ayodhya.
- फोटो : पीटीआई

- प्रदेश की योगी सरकार ने भी सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश को अमली जामा पहनाते हुए अयोध्या के सोहावल के पास धन्नीपुर गांव में मस्जिद निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को 5 एकड़ जमीन सौंपकर अपना दायित्व पूरा किया।

- खास बात यह भी रही कि सुन्नी वक्फ  बोर्ड ने इस जमीन पर बनने वाली मस्जिद का नाम बाबरी के नाम पर न रखने की घोषणा कर भावी पीढ़ी को इस विवाद से दूर रखने की पहल की। हालांकि इस मस्जिद को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और सुन्नी वक्फ  बोर्ड के बीच मतभेदों का समाधान साल के अंत तक नहीं हो पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed