फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होनहार थे प्रशिक्षु IIS अधिकारी दीपल सक्सेना, 2012 में ही छप चुकी है उनकी ये किताब...

Sun, 31 Dec 2017 07:54 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 31 Dec 2017 07:54 PM IST
विज्ञापन
IIS officer deepal saxena written a book in 2012 named C U 2mrow @ 9
दीपल और साक्षी

C U 2mrow @ 9 ये प्रशिक्षु दीपल सक्सेना की ‌उस किताब का शीर्षक है जिसे उन्होंने 2012 में लिखा था। यह नॉवेल लखनऊ के मनू और मुंबई की पिया की लव स्टोरी पर बेस्ड है।

IIS officer deepal saxena written a book in 2012 named C U 2mrow @ 9
Deepal Saxena

रिश्तों को लेकर दीपल की संजीदगी का अंदाजा इस किताब और फेसबुक अकाउंट में अपनी पत्नी के लिए लिखे संदेशों से मिलता है। फेसबुक पर अपनी आखिरी पोस्ट में दीपल ने पत्नी साक्षी के लिए लिखा है- ये रात और दिन तुम्हारे साथ, ये सर्दियां और बसंत तुम्हारे साथ, जीवन का ये नया संगीत तुम्हारे साथ...।

IIS officer deepal saxena written a book in 2012 named C U 2mrow @ 9
दीपल और साक्षी

अपने ब्लॉग cu2mrowat9.blogspot.in पर दीपल ने कहानियों की पूरी एक सिरीज लिखी है। इतना ही नहीं एक अच्छा लेखक होने के सा‌थ दीपल अच्छे गायक भी थे। अपने दोस्तों के साथ गाये कई गाने उन्होंने अपने फेसबुक पर शेयर किए हैं। दीपल अपने दोस्तों के बीच बिग बॉस के नाम से जाने जाते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIS officer deepal saxena written a book in 2012 named C U 2mrow @ 9
दीपल की शादी

दुर्घटना में मौत की खबर पाकर हर कोई स्तब्‍ध है। अपने दुख को व्यक्त करने के लिए दोस्तों को शब्द नहीं मिल रहे। जिस दोस्त की शादी में 11 दिसंबर को सभी शामिल होकर बधाईयां दे रहे थे। आज उसी दोस्त की फेसबुक वॉल शोक संदेशों से भरी पड़ी है। हर किसी ये लिए दीपल का यूं चले जाना किसी सदमें से कम नहीं है।

विज्ञापन
IIS officer deepal saxena written a book in 2012 named C U 2mrow @ 9
दीपल और साक्षी

गौरतलब है कि प्रशिक्षु दीपल सक्सेना की शनिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे में हुए कार एक्सीडेंट में मौत हो गई ‌थी। हादसे में उनकी पत्नी साक्षी और मां को भी गंभीर चोटें आई हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed