फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1090 ने किया लड़कियों के नजरिए में बदलाव, दूर हुई झिझक

Sat, 14 Jan 2017 12:31 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 14 Jan 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
 ias officers visit in women power line lucknow
आईजी नवनीत ‌स‌िकेरा - फोटो : amar ujala

भारतीय राजस्व सेवाओं के 30 से अधिक अधिकारियों ने बुधवार को 1090 पावर लाइन विजिट की। इस मौके पर पावर लाइन की कार्यप्रणाली के साथ-साथ इन अधिकारियों को यहां सवा चार साल में महिलाओं और लड़कियों द्वारा पुरुषों व लड़कों द्वारा परेशान करने पर दर्ज कराई गई 6,15,606 शिकायतों और उनसे जुड़े तथ्य शेयर किए गए। आईजी नवनीत सिकेरा ने बताया कि इन मामलों में से सिर्फ 602 मामलों में आरोपियों को जेल कराई गई है। यह कुछ शिकायतों में 0.098 प्रतिशत है।

Trending Videos
 ias officers visit in women power line lucknow
आईजी नवनीत ‌स‌िकेरा - फोटो : amar ujala

विजिट में सभी आईआरएस अधिकारी 2006, 2007 और 2008 बैच के हैं और लखनऊ आईआईएम में तीन महीने की मिड टर्म ट्रेनिंग कर रहे हैं। साथ आए आईआईएम के प्रो. सब्यसाची ने बताया कि पावर लाइन विजिट के जरिये प्रदेश में हो रहे एक अनूठे काम से रूबरू कराने का लक्ष्य था। दर्ज मामलों में से 98.3 प्रतिशत का समाधान हो चुका है। वहीं, कुल 5,98,129 मामलों में लड़कियों व महिलाओं को परेशान करने वाले यूपी पुलिस द्वारा एक फोन करने के बाद इन शिकायतों का समाधान हो गया।

 ias officers visit in women power line lucknow
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala

वहीं 6,105 मामलों में जब आरोपी नहीं माने तो उनके फोन कॉल डिटेल्स निकालकर उनके माता-पिता, बहनों आदि से संपर्क किया गया। आरोपियों को उनके परिजनों के साथ बैठाया गया, अधिकतर मामलों में परेशान की जा रही लड़कियां भी मौजूद रहीं और आरोपियों से माफीनामे लिखवाए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि फिर ऐसा हुआ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 ias officers visit in women power line lucknow
आईएएस अफसर - फोटो : amar ujala

ऐसे मामलों में फिर शिकायतें नहीं आईं। वहीं, जिन 602 मामलों में परेशान करने वाले नहीं माने, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। आईजी सिकेरा ने बताया कि इनमें से 70 प्रतिशत की उम्र 40 साल से अधिक थी। कुछ ही मामले 30 साल से कम उम्र के युवाओं के थे, जिनके खिलाफ एफआईआर हुई, उन्हें कम से कम तीन-तीन महीने जेल में काटने पड़े।

विज्ञापन
 ias officers visit in women power line lucknow
अनुपम अग्रवाल - फोटो : amar ujala

1090 पावर लाइन पर अमेरिका की टेक्सास ए एंड एम यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर अनुपम अग्रवाल इन दिनों अध्ययन कर रहे हैं। वे पावर लाइन में मौजूद थे। उन्हाेंने अपने अध्ययन के आधार पर बताया कि 1090 की वजह से यूपी की महिलाओं और लड़कियों के नजरिए में बदलाव है, आत्मविश्वास बढ़ा है। शुरुआती वर्र्षों में जो शिकायतें आईं, उनमें छेड़छाड़ छह महीने से दो साल तक हो रही थी। अब जो शिकायतें दर्ज करवाई जा रही हैं, उनमें लड़कियां सुबह हुई घटना की जानकारी दोपहर तक 1090 में दर्ज करवा देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed