फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति ने दिया ऐसा गिफ्ट, जो आज बन गया परिवार का हिस्सा

Sat, 10 Feb 2018 01:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, Updated Sat, 10 Feb 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
husband gave special gift to wife on teddy day
- फोटो : demo

मूड चाहे जैसा हो लेकिन मासूम और प्यारा सा टेडी गिफ्ट में मिलते ही सारे गिले-शिकवे दूर हो जाते हैं। बच्चों के दोस्त के तौर पर घरों में मौजूद टेडी हम सब की आम जिंदगी का हिस्सा होते जा रहे हैं।

husband gave special gift to wife on teddy day
- फोटो : demo
अपने भावनात्मक पलों को याद करते हुए एक निजी कंपनी में काम करने वाली मनीषा कहती हैं कि जब कभी किसी बात को लेकर अपने होने वाले हसबैंड से नाराजगी होती है तो मैं उनके गिफ्ट किए हुए टेडी से ही खूब बातें करती हूं। महसूस होता है कि कोई है जो बिना रोक-टोक सारी बातें सुन रहा है। यकीन मानिए मन हल्का हो जाता है। अमर उजाला से बातचीत में लोगों ने बताया कि उनकी लाइफ में क्यों खास है टेडी।
husband gave special gift to wife on teddy day
- फोटो : demo
आज वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन टेडी-डे है। चॉकलेट-डे पर चॉकलेट गिफ्ट कर रिश्तों में मिठास घोलने के बाद अब टेडी-डे पर टेडी गिफ्ट करने की लोगों ने तैयारी कर ली है। वैलेंटाइन वीक का आधा सफर पूरा करने बाद आने वाला यह दिन प्यार जताने के लिए अहम माना जाता है। एक पिंक कलर का टेडी बियर और एक प्यार भरा मेसेज देकर इस दिन को यादगार बना सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
husband gave special gift to wife on teddy day
डॉ उपेंद्र देव पांडेय के साथ मिंटी पांडेय - फोटो : अमर उजाला
लोहिया पार्क के पास सड़क किनारे लगे बड़े-बडे़ टेडी पर नजर तो मेरी रोज रहती थी। एक दिन मौका देखकर टेडी खरीद लिया, क्योंकि मुझे पता था कि मेरी वाइफ को यह बहुत पसंद है। ऑफिस से लौटते वक्त मैंने उसे अपने बैग में पैक कर लिया। घर पहुंचा तो बताया नहीं। अगली सुबह जब उन्होंने टिफिन बॉक्स निकालने के लिए बैग खोला तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शायद थैंक्स कहने के लिए शब्द भी काफी नहीं थे। आज भी उसी टेडी से मेरे बच्चे खेलते हैं, उससे बातें करते हैं। वह टेडी हमारे परिवार का हिस्सा है।
उपेंद्र देव पांडेय के साथ मिंटी पांडेय 
विज्ञापन
husband gave special gift to wife on teddy day
-रेनू मेहरा के साथ स्नेहिल पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
परिषदीय मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापक स्नेहिल पांडेय कहती हैं कि टेडी उनके लिए प्यार का प्रतीक है। टेडी को देखें तो सबसे पहले आपकी नजर उस पर लगे दिल पर टिकती है...और दिल तो प्यार का सिम्बल होता है। वहीं शिक्षिका रेनू मेहरा कहती हैं कि टेडी कब और कैसे लोगों के बीच आया, यह तो नहीं पता लेकिन यह आपको बहुत अच्छा फील कराता है।
-रेनू मेहरा के साथ स्नेहिल पांडेय। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed