फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शुरू हुई बैंड-बाजे की धूम, होटल समेत इन लोगों ने यूं की तैयारियां, बोले...

Thu, 26 Nov 2020 02:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Nov 2020 02:39 PM IST
विज्ञापन
hotels, wedding planners and family members did wedding preparations according to the corona protocol in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर, बारात में नाचते बराती - फोटो : अमर उजाला
घोड़ी चढ़ गया होय, चढ़ गया छड़के मोटरकार, सेहरा सज गया होय... सेहरा सज गया जलवेदार...। जी हां, इंतजार की घड़ियां हुईं खत्म और आ गए दिन बैंडबाजा बारात के। नींद से देवताओं के जागने के साथ ही बुधवार से सहालग शुरू हो गईं। होटल, वेडिंग प्लानर, परिजनों ने मिलकर कोरोना प्रोटोकॉल के तहत तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। कहीं इम्यूनिटी बूस्टर थाली पर जोर है तो कहीं मेहमानों को शिफ्ट में बुलाने के लिए आनन-फानन फोन और व्हाट्सएप के जरिए संदेशे भेजे गए। वहीं, मेहमानों ने भी विथ फैमिली के ट्रेंड को बदला और वर-वधू को आशीर्वाद देने चुनिंदा लोगों के जाने का ही फैसला किया। वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का कहना है कि होटलों की बुकिंग देख कहा जा सकता है कि बुधवार को शहर में लगभग 3000 के करीब शादियां हुई हैं। इस बार शादियों के ये दिन कई मायने में खास हैं, क्योंकि इस बार पाबंदियों के बीच सात फेरे लिए जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण सहालग शुरू होने से ठीक पहले मेहमानों की संख्या 100 तक सीमित कर दी गई। 



 
hotels, wedding planners and family members did wedding preparations according to the corona protocol in lucknow
रवि कुमार - फोटो : अमर उजाला
बैठने से लेकर खाने की टेबल तक बदली
होटल हिल्टन के डायरेक्टर ऑफ सेल्स रवि कुमार कहते हैं कि क्लाइंट के साथ सहमति से हमने व्यवस्थाओं को कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से किया है। सीटिंग अरेंजमेंट दो गज की दूरी के हिसाब से है।


 
hotels, wedding planners and family members did wedding preparations according to the corona protocol in lucknow
बैंडबाजा वालों के बीच भी दो गज की दूरी - फोटो : अमर उजाला
बैंडबाजा से लेकर बैठने तक में सामाजिक दूरी
होटल रमाडा के जीएम चंद्रशेखर सुबुद्धि और ईएएम अमितेश सिंह कहते हैं कि सख्त कोविड प्रोटोकॉल के बीच हमारी सारी व्यवस्थाएं हैं। बैंड-बाजा वालों के बीच भी दो गज की दूरी है। मेहमानों की संख्या को लेकर हम पूरी तरह से सजग हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
hotels, wedding planners and family members did wedding preparations according to the corona protocol in lucknow
सागर श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
आइसक्रीम की जगह केसर-हल्दी दूध, आलू नहीं सिंघाड़ा दम
होटल पिकेडली के कॉरपोरेट सेल्स मैनेजर सागर श्रीवास्तव कहते हैं कि हमने 75-75 के सेगमेंट में लोगों को अलग-अलग बांट दिया है। दूसरे, हमने इस सीमित संख्या में भी अपने मेहमानों के खानपान पर विशेष ध्यान दिया है। आइसक्रीम की जगह केसर-हल्दी दूध, चाइनीज फूड की जगह हरी सब्जियों के अलग-अलग आइटम, कॉर्न के आइटम मिलेंगे। वहीं, पालक के कई आइटम हैं, जो आयरन का विशेष स्रोत है। इसके अलावा दम आलू को हमने सिंघाड़ा दम से रिप्लेस किया है। डिजर्ट में पालक-चिलगोजे का हलवा भी होगा, जो कहीं ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर है। कमोबेश यही हाल शहर के अन्य बड़े होटलों में भी किया गया है।

 
विज्ञापन
hotels, wedding planners and family members did wedding preparations according to the corona protocol in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Unsplash
किसी को मेहंदी में तो किसी को शादी में बुलाया
सुरभि के भाई की शादी होटल नोवेटल में थी। वे कहती हैं कि हमने 100 लोगों की गेस्ट लिस्ट कर दी थी। कई मेहमानों को मेहंदी व लेडीज संगीत में बुलाया तो कुछ को शादी में। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed