फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमौसी एयरपोर्ट पर मिलेंगी होटल व शॉपिंग कॉम्पलेक्स के साथ ही तमाम सुविधाएं, देखें तस्वीरें

Sat, 31 Mar 2018 04:12 PM IST
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 31 Mar 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
hotel and shopping complex will be available at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
अमौसी एयरपोर्ट के विस्तार की योजना जल्द आकार लेगी। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है। 1,383 से नया टर्मिनल अगले तीन साल में बनकर तैयार हो जाएगा। कैसा होगा नया रूप आगे देखें तस्वीरों में  
hotel and shopping complex will be available at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

टी-3 को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके विस्तार से यात्री क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। अनुमान है कि करीब एक करोड़ मुसाफिर सालाना सफर कर सकेंगे। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक एयरपोर्ट के नए टर्मिनल को खास बनाने के लिए अवध की वास्तुकला का टच दिया गया है। 

hotel and shopping complex will be available at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
टर्मिनल की छत के किनारे जहां गोमती की लहरों के आकार में होंगे। वहीं अंदर डिपार्चर व अराइवल हॉल में रूमी दरवाजे पर उकेरी गई नक्काशी देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
hotel and shopping complex will be available at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
पुल से जुड़ेगा टर्मिनल, बनेगी दो मल्टीलेवल पार्किंग
एयरपोर्ट के टी-3 टर्मिनल के सामने दो मल्टीलेवल कार पार्किंग बनाई जाएंगी। एयरपोर्ट मेट्रो रूट के पास से गुजरने वाली सड़क को तोड़ा जाएगा और इसकी जगह 1,500 क्षमता वाली कार पार्किंग बनाई जाएंगी। यह पार्किंग टर्मिनल से ब्रिज के जरिए जुड़ी होगी, ताकि यात्रियों को ड्रॉप करने या फिर उनके इंतजार के दौरान यहां पर कार पार्क की जा सके।
विज्ञापन
hotel and shopping complex will be available at amausi airport
अमौसी एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
डिपार्चर ऊपर, अराइवल नीचे
अमौसी एयरपोर्ट पर वीआईपी तिराहे की ओर से पैसेंजरों को एंट्री करनी होगी। यह रोड आगे बढ़ने पर सामुदायिक केंद्र के सामने बनने वाले फ्लाईओवर से जुड़ेगी। इससे पैसेंजर सीधे डिपार्चर तक जाएंगे। यहां टिकटिंग वगैरह के बाद उन्हें सीधे फ्लाइट तक एरोब्रिजों से ले जाया जा सकेगा। दूसरी ओर फ्लाईओवर के नीचे भी सड़क होगी, जो अराइवल हॉल तक जाएगी। इससे यात्रियों को लेने आने वाले आ सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed