{"_id":"5b1a56064f1c1ba16e8b6e0a","slug":"hearing-of-women-rail-passengers-on-whatsapp-group","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Whatsapp ग्रुप पर अब इस तरह हो रही महिला रेलयात्रियों की सुनवाई, ये है नंबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Whatsapp ग्रुप पर अब इस तरह हो रही महिला रेलयात्रियों की सुनवाई, ये है नंबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:43 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में महिला यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता करने के मकसद से पूर्वोत्तर रेलवे आरपीएफ कमांडेंट ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें दैनिक महिला यात्रियों को जोड़ा जा रहा है और महिलाओं की शिकायतों की सुनवाई के साथ ही तत्परता से इन शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है।
डेमो
दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2018 को महिला एवं बाल सुरक्षा वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की आरपीएफ कमांडेंट सहरिश सिद्दीकी ने महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों व स्टेशनों पर महिलाओं की शिकायतों के जल्द निपटारे के लिए व्हाट्सएप ग्रुप (7525004862) बनाया है।
- फोटो : डेमो
इस ग्रुप में दो महिला इंस्पेक्टरों लखनऊ जंक्शन की आरती देवी व गोरखपुर की अंजुलता को भी जोड़ा गया है। सहरिश सिद्दीकी ने बताया कि ग्रुप में जुड़ी महिलाएं हर तरह की शिकायतें साझा कर रही हैं, जिससे उन्हें तत्काल मदद मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
इसके अलावा हेल्पलाइन 182 पर आने वाली महिलाओं की शिकायतों का आरपीएफ तत्परता से निपटारा करवा रही है। ग्रुप में आने वाली शिकायतों के आधार पर उन रूटों को भी चिह्नित करने में मदद मिल रही है, जहां महिला यात्रियों से छेड़छाड़ अधिक होती है।
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
ट्रेनों में महिला आरपीएफ एस्कोर्ट की तैनाती
ऐसी शिकायतें मिलती रही हैं कि महिला रेलयात्रियों की शिकायतों के समाधान में आरपीएफ एस्कोर्ट के पुरुष सदस्य गंभीरता नहीं दिखाते। इसे देखते हुए ट्रेनों में महिला आरपीएफ एस्कोर्ट को तैनात किया गया है। ट्रेन नं. 13020 बाघ एक्सप्रेस में एक एस्कोर्ट लखनऊ से गोंडा के लिए चलता है, जबकि दूसरा गोंडा से गोरखपुर के लिए। वहीं ट्रेन नं. 12531 गोरखपुर इंटरसिटी और ट्रेन नं. 15203 बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस में भी महिला आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। इससे शिकायतों में कमी आई है।