यूपी की राजधानी लखनऊ शुक्रवार सुबह हुई दो घंटे की लगातार झमाझम बारिश से तरबतर हो गई। वहीं, आसपास के जिलों में भी गरज-चमक से साथ हल्की बारिश हुई। इसी बीच बहराइच में आकाशीय बिजली गिरने से चाची-भतीजी की मौत हो गई। इसके अलावा मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तूफान आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में आज तेज बारिश का अनुमान है। साथ ही धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
2 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विभाग के अनुसार, ऐसा मौसम पूरे हफ्ते बना रहेगा। इस साल मॉनसून को लेकर भी मौसम विभाग के ताजा अनुमान उत्साहजनक हैं। विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक, मध्य-पश्चिम क्षेत्र में इस साल जुलाई में खूब बारिश होगी।
3 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गुरुवार दोपहर से छाए बादल आखिरकार शुक्रवार सुबह बरस पड़े। 8:30 बजते-बजते गरज-चमक के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। बीच-बीच में काफी तेज बिजली चमकने और गिरने की भी आवाज से लोगों का दिल दहल उठा।
4 of 12
लखनऊ में झमाझम बारिश
- फोटो : amar ujala
लगातार दो घंटे तक मूसलाधार बारिश से लोगों को गर्मी से ह्की राहत तो मिली लेकिन जगह-जगह गली-गली जलभराव के कारण लोगों की दिक्कतें बहुत बढ़ी गईं।
5 of 12
बंद गाड़ी को खींचते लोग
- फोटो : अमर उजाला
बारिश रुकने के बाद जो लोग घर से निकले भी तो जलभराव ज्यादा होने के कारण कइयों की गाड़ियां बंद हो गईं। लोग गाड़ी खींचते नजर आए। घुटने-घुटने भर पानी के बीच से लोग गुजरने को मजबूर हुए।