लखनऊ मेें पुलिस से गुंडे कितना खौफ खाते हैं, इस बात का पता इसी से चल जाता है कि रविवार देर रात डीजीपी आवास के पीछे ही गुंडों ने जमकर हंगामा किया। 12 से अधिक लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा। वह खुद के बचाव के लिए आवाज लगाता रहा लेकिन गुंडों के झुंड ने उसे पूरी कॉलोनी में दौड़ाकर पीटा। कोई भी उसे बचाने आगे नहीं आया। देर रात को जब इसका वीडियो को ट्विटर पर वायरल हुआ तो स्थानीय पुलिस भी हरकत में आई। लेकिन एसएसपी का प्रभारी देख रहे एएसपी पूर्वी सुरेश चंद्र रावत ने मामले की जानकारी से इनकार किया है।
{"_id":"5e1c35748ebc3e87d4689992","slug":"goons-brutally-beaten-a-man-behind-the-residence-of-dgp-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुंडों का हमलाः 12 से अधिक लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा, लगाता रहा मदद की गुहार, वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गुंडों का हमलाः 12 से अधिक लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा, लगाता रहा मदद की गुहार, वीडियो वायरल
Mon, 13 Jan 2020 02:46 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 13 Jan 2020 02:46 PM IST
विज्ञापन
डीजीपी आवास के पीछे देर रात गुंडागर्दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी आवास के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ओपी सिंह का आवास डालीबाग में है। उनके आवास के पीछे सरकारी विभागों में तैनात चालकों की एक कॉलोनी है, जिसमें रविवार देर रात को 12 से अधिक दबंग घुस आए। कार सवार युवकों ने एक युवक को पूरी कॉलोनी में दौड़ाकर पीटा। वह जितनी बार बचकर भागने की कोशिश करता तो उसे कुछ दूरी पर दबंग युवक घेर लेते। वहीं पिटाई करने लगते। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर भागा। इस पूरी वारदात को दबंगों के साथ मौजूद किसी युवक ने रिकॉर्ड कर लिया।
डीजीपी आवास के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
दबंगई दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर किया वायरल
दबंगों ने अपनी दादागिरी दिखाने के लिए इस रिकार्ड वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। देखते-देखते यह वीडियो सोशल साइट पर वायरल हो गया। इसी बीच कुछ लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर पर अपलोड कर दिया। इस वीडियो के साथ कमेंट भी लिखा कि डीजीपी के घर के ठीक पीछे डालीबाग में गुडों ने आधे घंटे जमकर मारपीट की। पुलिस अब लकीर पीटने। ऐसे हालात के बावजूद ओपी सिंह को तीन महीने और चाहिए। मतलब तीन महीने और अराजकता झेलिये।

मुख्यमंत्री, डीजीपी सहित कई को किया टैग
ट्विटर पर वीडियो वायरल करने वाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डीजीपी ओपी सिंह, अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी सहित कई अधिकारियाें को टैग किया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
ट्विटर पर वीडियो वायरल करने वाले ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, डीजीपी ओपी सिंह, अपर प्रमुख सचिव गृह अवनीश अवस्थी सहित कई अधिकारियाें को टैग किया। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल जांच के आदेश दिए गए।
विज्ञापन
डीजीपी आवास के पीछे मारपीट का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद ट्विटर पर ही ट्वीट का जवाब देते हुए कार्यवाहक एसएसपी सुरेश चंद्र रावत ने कहा कि वीडियो डालीबाग स्थित ड्राइवर कॉलोनी का है। पुलिस टीम वहां गई थी। कोई जानकारी नहीं मिली है। देर रात तक किसी ने इस संबंध में शिकायत नहीं की। अगर शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।