फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: पुलिस और बदमाशों के बीच तड़तड़ाई गोलियां, दो दबोचे और तीन हुए फरार

Sun, 12 Jan 2020 10:37 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Jan 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two injured criminal in encounter in azamgarh
बदमाशों द्वारा बरामद बाइक। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दो बदमाशों को दबोच लिया। इसमें एक घायल हो गया, जिसके बाएं पैर में गोली लगी है। उसके तीन साथी पुलिस की गिरफ्त से भाग निकले।

Police arrested two injured criminal in encounter in azamgarh

जिले के तरवां थाना क्षेत्र के ग्राम जीयापुर गांव के तिराहे पर बाइक से भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने रोका तो बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाशों की गाड़ी सड़क के किनारे जा गिरी। इस पर दो बदमाश सवार थे। दूसरी बाइक पर तीन बादमाश थे और कंचनपुर की तरफ से आ रहे थे।

Police arrested two injured criminal in encounter in azamgarh

सुबह लगभग छह बजे तरवां थानाध्यक्ष संदीप यादव, जहानागंज थानाध्यक्ष आरके सिंह, मेंहनगर थानाध्यक्ष स्वतंत्र सिंह सूचना के आधार पर जियापुर मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। तरवां थानाध्यक्ष संदीप यादव की बुलेट प्रूफ जैकेट पर एक गोली लगी है। लूट का वांछित विनोद राजभर पुत्र रामेश्वर राजभर ग्राम असौसा थाना मेंहनगर का निवासी है। दूसरा अपराधी वंशी उर्फ विपिन थाना मेहनाजपुर का बताया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested two injured criminal in encounter in azamgarh

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश विनोद राजभर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल विनोद राजभर पर आजमगढ़, जौनपुर और गाजीपुर सहित अन्य जिलों में लूट के लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Police arrested two injured criminal in encounter in azamgarh

शेष तीन बदमाश कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मौके पर एसपी सिटी पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस, लूट के रुपये और लूट की बाइक बरामद हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed