फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा नेता के निजी सुरक्षाकर्मी की बेटी ने गोमती में लगाई छलांग, पुलिस ने बताईं ये वजहें

Tue, 20 Aug 2019 02:20 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 20 Aug 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
girl tried to commit suicide in lucknow
छात्रा ने लगाई छलांग, लगा जाम - फोटो : amar ujala

लखनऊ मे गोमतीनगर के समतामूलक चौक स्थित पुल से सोमवार शाम राजाजीपुरम निवासी छात्रा ने गोमती नदी में छलांग लगा दी। छात्रा को कूदते देख अफरातफरी मच गई। मछुआरों ने छात्रा की जान बचाई। सूचना पाकर आई पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच छात्रा के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए। छात्रा के पिता एक समाजवादी पार्टी के नेता के निजी सुरक्षाकर्मी हैं। परिवार में मां के अलावा छोटा भाई है।

girl tried to commit suicide in lucknow
छात्रा ने लगाई छलांग, लगा जाम - फोटो : amar ujala

लोहिया चौकी के प्रभारी उपनिरीक्षक संजय गुप्ता ने बताया कि कोचिंग की फीस न चुका पाने के अलावा छात्रा का कुछ पारिवारिक विवाद भी चल रहा है। फिलहाल उसे परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोई तहरीर नही दी गई है।

girl tried to commit suicide in lucknow
छात्रा ने लगाई छलांग, लगा जाम - फोटो : amar ujala

चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना शाम करीब पांच बजे की है। मूलरूप से सीतापुर में रहने वाली राजाजीपुरम निवासी छात्रा एक कोचिंग सेंटर से उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती की तैयारी कर रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्रा कोचिंग पढ़ रही है, लेकिन फीस देने के लिए उसके पास रुपये नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
girl tried to commit suicide in lucknow
:छात्रा ने लगाई छलांग, लगा जाम - फोटो : amar ujala

उधर, प्रबंधक लगातार फीस के 25 हजार रुपये जमा करने का दबाव बना रहा था। परेशान छात्रा सोमवार शाम गोमती नदी के पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। उसे कूदते देख राहगीरों ने शोर मचाया तो नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों का ध्यान गया। वह आनन-फानन में छात्रा के पास पहुंचे और उसे पानी से बाहर निकाला।

विज्ञापन
girl tried to commit suicide in lucknow
:छात्रा ने लगाई छलांग, लगा जाम - फोटो : amar ujala
सूचना पाकर आई पुलिस छात्रा को लोहिया अस्पताल ले गई। पुलिस के मुताबिक, छात्रा के साथ कुछ पारिवारिक समस्या भी है। हालांकि, परिवारीजनों ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed