लखनऊ में एक अप्रैल की शाम को 'प्रियंका चोपड़ा' के साथ ही इन अभिनेत्रियों का गंधर्व विवाह सरकार के पांच मंत्रियों के साथ हुआ। इसमें सीएम योगी ने प्रत्येक जोड़े को सदा सुहागिन रहो के आशीर्वाद के साथ ही 11-11 रुपये का नेग भी दिया। आगे क्या हुआ ये जानने के लिए क्लिक करें अगली स्लाइड पर-
2 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
ठहाकों के बीच मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री गदर्भराज का गगनभेदी उद्घोष, जूतों और दौना पत्तलों की सुगंधित माला, लॉलीपॉप सूप संग झाड़ू का यादगार स्मृति चिह्न। अपनी इन्हीं अनूठी अदाओं के लिये चर्चित घोंघा बसंत का यादगार मंच दुलारे-चटीले खिताबों के साथ रविवार को मूर्ख दिवस पर चारबाग के रवीन्द्रालय में शहरियों को लोटपोट करता हुआ सजा।
3 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
‘रंगभारती’ की ओर से आयोजित ‘घोंघा बसंत सम्मेलन’ की शाम के मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक रहे। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऐसे हास्य के आयोजन करवाना ही सबसे बड़ा काम है, लोगों को ठहाकाें का पल देना अच्छा काम है। उन्होंने कहा कि लोगों को ठहाके लगवाने चाहिए, हंसाना चाहिए, लेकिन इस कोशिश में चिढ़ाया नहीं जाना चाहिए।
4 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
पांच दशकों से भी अधिक समय से लगातार आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों के धैर्य और रचनाशीलता की भी तारीफ की। उसके बाद उन्होंने ठहाकों का आनंद लिया। इस मौके पर देश के चर्चित व्यंग्यकार जमुना प्रसाद उपाध्याय को बेढब बनारसी रंगभारती हास्य-व्यंग्य शिखर सम्मान से नवाजा गया।
5 of 13
घोंघा बसंत सम्मेलन
- फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर कवियों को मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ की ओर से पत्तलों का जयमाल, राज्यपाल राम नाईक की ओर से राजमुकुट, बुआ-बबुआ की ओर से लॉलीपॉप और पप्पू की ओर से झाड़ू का तोहफा दिया गया। उद्घाटन परंपरागत सूप से मूर्खिस्तान के प्रधानमंत्री गर्दभराज ने अपने गगनभेदी जयघोष सींपो संग हंसाते हुए किया। इशारों में कहलाया कि अपनी इतनी बड़ी बिरादरी और रिश्तेदारी में आकर उन्हें बड़ी खुशी मिली।