फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रायबरेली हादसे में चार की मौत: पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई कार... चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

Tue, 28 Jan 2025 03:35 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Tue, 28 Jan 2025 03:35 PM IST
सार

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे के समय कार की रफ्तार 150 किलोमीटर प्रतिघंटे थी जिससे हादसे में कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Four died and five injured in an accident on Raebareli Prayagraj highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में लखनऊ के चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। यह महाकुंभ में स्नान करने का उत्साह था कि सुबह करीब चार बजे उठकर ही सभी लोग कार से प्रयागराज के लिए निकल पड़े। परिवार के लोगों का क्या पता था कि उनके घर के सदस्यों के प्रयागराज जाने से उनके लिए यह गम कभी न भूलने वाला होगा। हादसे की वजह कार की रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी। सभी की प्रयागराज जल्द पहुंचने की चाहत ने उनकी जिंदगी छीन ली।



हादसे की सूचना पर मौके पर आई पुलिस कार को देखकर दंग थी, क्योंकि वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। कार के कुछ हिस्से बाहर पड़े थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। हालांकि यह कोई नहीं बता पाया कि हादसा कैसे हुआ। आसपास के कुछ लोग तो यह भी कह रहे थे कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। घटना के बाद आसपास के लोग सहमे दिखे। पोस्टमार्टम हाऊस से परिजन अपनों की मौत से गमगीन थे। उन्होंने मीडियाकर्मियों तक से बात नहीं की। आंखों में आंसू थे। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-चालक से पूछताछ की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी।

Four died and five injured in an accident on Raebareli Prayagraj highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

पलक झपकते हुआ हादसा, कोई कुछ समझ नहीं पाया
जिस दरियापुर चौराहा पर यह हादसा, वहां पर अक्सर चहल-पहल रहती है। यह हादसा पलक झपते हुआ। वहां पर मौजूद लोग कैसे क्या हुआ, समझ ही नहीं पाए। शोरगुल की आवाज आई तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। चूंकि घटनास्थल से थाना कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी भी मौके पर आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार लोगों की जिंदगी को नहीं बचाया जा सका।

Four died and five injured in an accident on Raebareli Prayagraj highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ जिले के बलदेव बिहार तेलीबाग के रहने वाले नौ लोग मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। हाईवे स्थित दरियापुर चौराहा पर सलोन से रायबरेली की तरफ सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली को देखकर चालक ने गाड़ी की रफ्तार धीमी करनी चाहिए। तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने आकर कार सवार लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Four died and five injured in an accident on Raebareli Prayagraj highway in Raebareli.
- फोटो : amar ujala

कार सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष द्विवेदी (45), दीपेंद्र रावत (40), माया (45), रजनी (55) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुज त्रिपाठी (30), शुभम (25), प्रभा नेगी (55) के अलावा ललिता और शुभम को भर्ती कर लिया गया। घायल प्रभा नेगी की हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। एम्स से प्रभा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कार मृतक आशीष चला रहे थे।

विज्ञापन
Four died and five injured in an accident on Raebareli Prayagraj highway in Raebareli.
हादसे में मृतक आशीष, माया और रजनी। - फोटो : amar ujala

सीओ सदर अमित सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली चालक को हिरासत में लेकर घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। चालक सलोन का रहने वाला है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कराया जाएगा। कार की रफ्तार अधिक होने के चलते हादसा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed