फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अखिलेश यादव ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, भाजपाई बोले- यहां लोग पुण्य के लिए आते हैं वाटर स्पोर्ट के लिए नहीं

Sun, 26 Jan 2025 07:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 26 Jan 2025 07:13 PM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ में स्नान किया है। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस पर भाजपा नेताओं ने तंज कसा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav took a dip in Mahakumbh 2025.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को महाकुंभ में डुबकी लगाई जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भाजपा नेताओं ने इस पर तंज कसा है।





भाजपा नेताओं ने कहा कि कुंभ में आएं तो सहनशीलता के साथ स्नान करें। यहां पुण्य और दान के लिए लोग आते हैं। वॉटर स्पोर्ट के लिए नहीं आते हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में अखिलेश महाकुंभ स्नान करते हुए नजर आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के एक्स अकाउंट से तस्वीरें शेयर की गई हैं। 

इसके पहले भी अखिलेश यादव ने गंगा स्नान किया था जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और लोगों ने उनकी फिटनेस की काफी तारीफ की थी।

Trending Videos
Akhilesh Yadav took a dip in Mahakumbh 2025.
- फोटो : amar ujala
महाकुंभ में डुबकी लगाते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
Akhilesh Yadav took a dip in Mahakumbh 2025.
- फोटो : amar ujala
दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ में अब तक 11 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Akhilesh Yadav took a dip in Mahakumbh 2025.
- फोटो : amar ujala
अखिलेश यादव के स्नान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव जी, देर आए दुरुस्त आए। हरिद्वार में गंगा स्नान और महाकुंभ स्नान के बाद उम्मीद है कि अब आस्था को चोट पहुँचाने वाले बयानों से बचेंगे। महाकुंभ की विशेषता ‘अनेकता में एकता’ है। जो सपाई और कांग्रेसी अब भी महाकुंभ को लेकर मानसिक और दृष्टि दोष से ग्रसित हैं, वे इलाज कराएं या न कराएं, पर महाकुंभ स्नान जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed