फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अप्रिय शब्दों को भी मधुर ढंग से कहना तो कोई अटलजी से सीखे, पढ़ें ये रोचक वाक्या

Thu, 16 Aug 2018 01:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Aug 2018 01:26 PM IST
विज्ञापन
former prime minister atalji had special quality of talking
अटल जी - फोटो : डेमो
अप्रिय शब्दों को भी मधुर ढंग से कहना अटल विहारी वाजपेयी की अनूठी शैली रही। वह सामने वाले को गलती का अहसास ऐसे कराते थे कि उसे बुरा भी न लगे। प्रदेश में भाजपा व बसपा गठबंधन की सरकार थी। मुख्यमंत्री थीं मायावती। 
former prime minister atalji had special quality of talking
- फोटो : डेमो
किसी प्रसंग को लेकर बसपा के कुछ नेताओं की महात्मा गांधी पर टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ था। भाजपा, बसपा के साथ थी सो स्वाभाविक रूप से विपक्ष केनिशाने पर भाजपा भी थी। बसपा के नेता आंबेडकर के देश के प्रति योगदान की तुलना गांधी जी से करते घूम रहे थे। 
former prime minister atalji had special quality of talking
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : डेमो
भाजपाइयों को जवाब देना मुश्किल हो रहा था। सचिवालय में गांधी जयंती पर कार्यक्रम था। विधानसभा के मौजूदा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित बताते हैं, अटल जी और मायावती दोनों कार्यक्रम में पहुंचे। हम सभी लोगों की जिज्ञासा थी कि अटल जी आखिर क्या बोलेंगे? वाजपेयी जी बोलने खड़े हुए चरिपरिचित अंदाज। 
विज्ञापन
विज्ञापन
former prime minister atalji had special quality of talking
अटल बिहारी वाजपेयी
कहा, महात्मा गांधी और डॉ आंबेडकर सहित अन्य कई महापुरुषों ने भारत के वर्तमान स्वरूप को गढ़ा है। दोनों लोग स्वर्ग में हैं। क्या हम चाहते हैं कि वे भी यहां लड़ाई शुरू करें? 
विज्ञापन
former prime minister atalji had special quality of talking
अटल बिहारी वाजपेयी - फोटो : डेमो
स्वर्ग में अशांति न फैलाओ मेर भाई! वे परस्पर प्रेमी हैं। प्रेम से रहने दो। सभी राष्ट्र भक्त हैं। हम सबको समग्रता में ही सोचना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed