यूपी इन्वेस्टर्स समिट में आए विदेशी मेहमानों को नवाबों का शहर लखनऊ काफी पसंद आ रहा है। समिट सेशन से मिले कुछ फरसत के पलों में वे लखनऊ की खूबसूरती का अवलोकन कर रहे हैं।
2 of 5
foreign delegates
- फोटो : amar ujala
गुरुवार सुबह आठ बजे स्लोवाकिया और चाइना के कुछ फॉरेन डेलीगेट्स लखनऊ की शान और पहचान को बयां करने वाली इमारत इमामबाड़े में पहुंचे। इसे देखते ही उनके मुंह से निकला.. WOW, it's beautiful.
3 of 5
foreign delegates
- फोटो : amar ujala
विदेशी मेहमान इमामबाड़े की खूबसूरती निहारते ही रहे गए। दीवार से भी आवाज सुनाई देना और दूसरे छोर पर माचिस जलाने की आवाज सुनाई देने जैसी यहां की खासियत देखकर सभी हैरान रह गए।
4 of 5
foreign delegates
- फोटो : amar ujala
स्लोवाकिया के मोहन वेंगोपाल ने कहा कि इतनी पुरानी इमारत को भी आप लोगों ने बहुत अच्छे से संभाल रखा है। ये इमारत अपने आप में बिल्कुल अलग और भव्य है। चाइना के डेलीगेट्स ने भी इमामबाड़े की खूब तारीफ की। सबने खूब सेल्फी ली।
5 of 5
foreign delegates
- फोटो : amar ujala
यूपी आए इन मेहमानों को यहां का कल्चर भी खूब रास आया। ये सभी अपने स्वागत के अंदाज से अभिभूत दिखे। उन्होंने कहा कि हमारा वेलकम बहुत अच्छा हुआ। यूपी में हमें बहुत सपोर्ट मिल रहा है। यहां के लोग बहुत ही सज्जन और सपोर्टिव हैं। यूपी पुलिसिंग की भी सभी ने तारीफ की।