लखनऊ में होली से पहले ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पारा अभी से ही 30 के करीब पहुंच गया है। बृहस्पतिवार की सुबह से ही चटख धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया
2 of 6
गर्मी से परेशान
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी बंद कमरों में दोपहर के वक्त बिना पंखे-एसी के बैठना मुश्किल हो गया। सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक की तेजी दिखाते हुए पारे ने फरवरी के चौथे सप्ताह से पहले लगभग 30 डिग्री का आंकड़ा छुआ।
बुधवार को तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह पिछले 24 घंटों की अपेक्षा 1.6 डिग्री अधिक रहा। पारे की तेजी का आलम ये रहा कि रेस्टोरेंट, घरों में दोपहर के समय पंखे चलते दिखे तो पार्किंग में खड़ी कार में बिना एसी फैन चलाये बैठा न जा सका। दोपहर में हवा के झोंकों ने सुकून दिया तो पार्कों में घूमने निकले शहरी सीधी धूप से बचे।
ड्राई वेदर कंडीशन एक्टिव होने के चलते न्यूनतम पारे ने भी 24 घंटों में दो डिग्री की छलांग लगाते हुए दहाई का आंकड़ा पार किया। यह 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शाम और सुबह की ठंड बरकरार है, इसीलिये दिन का न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है, लेकिन दोपहर में हवा के तेज चटख तेवर और साफ आसमान होने के चलते गर्मी भी हो रही है।
5 of 6
गर्मी से परेशान
- फोटो : अमर उजाला
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शाम और सुबह की ठंड बरकरार है, इसीलिये दिन का न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री के आसपास दर्ज हो रहा है, लेकिन दोपहर में हवा के तेज चटख तेवर और साफ आसमान होने के चलते गर्मी भी हो रही है।