फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुष्प प्रदर्शनी बनी प्रतिभा दिखाने का मंच, राजभवन में दिखे अनोखे रंग, देखें फोटोज

Sat, 16 Feb 2019 09:15 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Feb 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
flower exhibition developed as good platform for showing creativity
राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
फल, शाक-भाजी व पुष्प प्रदर्शनी किसानों के लिए प्रतिभा दिखाने का मंच है, जहां उन्होंने उन्नत किस्म के फल, पुष्प व शाक-भाजी को बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया है। इस तरह की प्रदर्शनी किसानों के जीवन में खुशहाली लाने में खासा योगदान कर सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने राजभवन परिसर में आयोजित 50वीं फल, शाक-भाजी व पुष्प की दो दिवसीय प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर शनिवार को यह बातें कहीं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति जितना प्रकृति के नजदीक  रहेगा, उतना ही स्वस्थ और रचनात्मकता से परिपूर्ण रहेगा। उत्तर प्रदेश का राजभवन देश के उन गिने-चुने राजभवनों में से एक है, जो अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न तबके को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। यह वर्ष इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि बाराबंकी के एक किसान को देश का सम्मानित पद्म पुरस्कार भी मिला है। उन्होंने कहा कि वह शनिवार सुबह प्रयागराज में थे। उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू और राज्यपाल राम नाईक भी प्रयागराज में हैं, लेकिन किसानों की समृद्धि और खुशहाली का कार्यक्रम होने के कारण मैं यहां पहुंचा। 
flower exhibition developed as good platform for showing creativity
राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी में शामिल मेयर - फोटो : amar ujala
मेयर संयुक्ता भी राजभवन में लगी पुष्प प्रदर्शनी में शामिल हुईं।
flower exhibition developed as good platform for showing creativity
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
पष्प प्रदर्शनी में बने सेल्फी प्वाइंट पर युवती ने फोटो खिंचवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
flower exhibition developed as good platform for showing creativity
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
पुष्प प्रदर्शनी में फल और सब्जी से बनी अकृतियों में दिखी रचनात्मकता।
विज्ञापन
flower exhibition developed as good platform for showing creativity
पुष्प प्रदर्शनी - फोटो : amar ujala
फूलों को जब कारीगरी का साथ मिला तो मोर की अकृति ने जन्म लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed