फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइच व बाराबंकी में बाढ़ से टापू बने कई गांव, पलायन करने को मजबूर ग्रामीण, तस्वीरें

Sat, 10 Aug 2019 02:29 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
Flood in Bahraich and Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बहराइच व बाराबंकी में बाढ़ से करीब 17 गांव टापू बन गए हैं। गांवों में रास्ते बाढ़ के पानी में बह गए हैं। लोग नावों से सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं।

Flood in Bahraich and Barabanki.
- फोटो : amar ujala

बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं। बाढ़ का पानी भरने से जिले में 12 गांवों के ग्रामीण घरों में फंसे हैं। मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है, जिससे आवागमन बाधित है। घर में खाने की किल्लत है। मगर अभी तक पीड़ितों को कोई प्रशासनिक सहायता नहीं मिली है। (बहराइच के गांव गोलागंज में बाढ़ के पानी में डूबा गांव का मार्ग।)

Flood in Bahraich and Barabanki.

गांवों में पानी भरने की सूचना पर एसडीएम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया है। नावें लगाकर गांवों में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in Bahraich and Barabanki.
- फोटो : amar ujala

घाघरा नदी में नेपाल से आ रहे बरसात के पानी के कारण अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था। लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा गया था। (गांव में बाढ़ के बाद सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करते ग्रामीण।)

विज्ञापन
Flood in Bahraich and Barabanki.
- फोटो : amar ujala

वहीं, बाराबंकी में उफनाई घाघरा नदी तराई के लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ा रही है। सात गांवों को जोड़ने वाले मार्ग नदी की धारा में बह गए हैं। ये गांव टापू बन गए हैं। इससे ग्रामीणों को बाहर निकलने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच 73 परिवारों में तिरपाल उपलब्ध कराए गए। (ये दृश्य गांव के मार्ग का है। जहां बच्चे इस तरह सड़क पार कर रहे हैं।)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed