{"_id":"5d4e81728ebc3e6d243bd0af","slug":"flood-in-bahraich-and-barabanki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहराइच व बाराबंकी में बाढ़ से टापू बने कई गांव, पलायन करने को मजबूर ग्रामीण, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच व बाराबंकी में बाढ़ से टापू बने कई गांव, पलायन करने को मजबूर ग्रामीण, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Aug 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बहराइच व बाराबंकी में बाढ़ से करीब 17 गांव टापू बन गए हैं। गांवों में रास्ते बाढ़ के पानी में बह गए हैं। लोग नावों से सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर रहे हैं।
2 of 8
- फोटो : amar ujala
बहराइच में घाघरा नदी का जलस्तर धीरे-धीरे कम होना शुरू हुआ है, लेकिन ग्रामीणों की मुश्किलें अभी भी बरकरार हैं। बाढ़ का पानी भरने से जिले में 12 गांवों के ग्रामीण घरों में फंसे हैं। मुख्य मार्गों पर बाढ़ का पानी भरा है, जिससे आवागमन बाधित है। घर में खाने की किल्लत है। मगर अभी तक पीड़ितों को कोई प्रशासनिक सहायता नहीं मिली है। (बहराइच के गांव गोलागंज में बाढ़ के पानी में डूबा गांव का मार्ग।)
3 of 8
गांवों में पानी भरने की सूचना पर एसडीएम ने शुक्रवार को निरीक्षण किया है। नावें लगाकर गांवों में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
- फोटो : amar ujala
घाघरा नदी में नेपाल से आ रहे बरसात के पानी के कारण अचानक जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया था। लगभग तीन लाख क्यूसेक पानी घाघरा में छोड़ा गया था। (गांव में बाढ़ के बाद सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करते ग्रामीण।)
विज्ञापन
5 of 8
- फोटो : amar ujala
वहीं, बाराबंकी में उफनाई घाघरा नदी तराई के लोगों की मुसीबत लगातार बढ़ा रही है। सात गांवों को जोड़ने वाले मार्ग नदी की धारा में बह गए हैं। ये गांव टापू बन गए हैं। इससे ग्रामीणों को बाहर निकलने के लिए नावों का सहारा लेना पड़ रहा है। इस बीच 73 परिवारों में तिरपाल उपलब्ध कराए गए। (ये दृश्य गांव के मार्ग का है। जहां बच्चे इस तरह सड़क पार कर रहे हैं।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।